फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-नेपाल के ऑपरेशन सूर्य किरण-13 में महिला अधिकारी और सैनिक दिखा रहे 'जौहर', तस्वीरें देखिए...

Fri, 01 Jun 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
1 of 5
India nepal surya kiran 13
‘ताकत वतन की हमसे है हिम्मत वतन की हमसे है, इज्जत वतन की हमसे है, इंसान के हम रखवाले...’ भारत और नेपाल के रखवालों ने 13वें सूर्यकिरण संयुक्त अभ्यास के दूसरे दिन युद्ध के दौरान आने वाली बाधाओं से पार पाने के गुर सीखे। दोनों देशों के जवानों और अधिकारियों ने सैन्य अभियान के दौरान प्रतिकूल हालातों से निपटने की अपनी तैयारियों को परखा। इस दौरान सुबह से लेकर शाम छह बजे तक सैनिकों ने सेना मुख्यालय की पहाड़ियों पर खूब पसीना बहाया।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
India nepal surya kiran 13
बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्य किरण-13 दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह परेड के साथ अभ्यास के पहले सत्र की शुरूआत हुई। इसमें दोनों देशों के 300 अधिकारी और जवानों ने भाग लिया। इसके बाद दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों ने सैनिकों को संबोधित किया। सैन्य अधिकारियों ने सैनिकों से दोनों देशों के बारे में बुनियादी जानकारी साझा की। उन्हें भारत-नेपाल संबंधों की जरूरतों और अपेक्षाओं को भी परस्पर साझा किया।
विज्ञापन

3 of 5
India nepal surya kiran 13
अभ्यास के तहत सैनिकों को पोस्ट बनाने से लेकर जरूरी सावधानियों के बारे में बताया गया। शाम चार बजे से छह बजे तक चले दूसरे सत्र में सैनिकों को कार्यस्थल में आने वाली बाधाओं से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान सैनिकों को सैन्य अभियानों के तहत कार्रवाईयों को अंजाम देने के गुर बताए गए। सैनिकों ने सीधी दीवार पर चढ़ना, दीवार फांदना, लंबी कूद से अवरोधों को पार करना आदि शारीरिक अभ्यास किए। सैनिकों ने रॉक क्लाइंबिंग के गुर भी सीखे। इस दौरान दोनों देशों के तमाम अधिकारी और जवान थे।

4 of 5
India nepal surya kiran 13
एक जानकारी के मुताबिक 12 जून को युद्धाभ्यास के समापन से पहले 8 से 10 जून तक 72 घंटों का विशेष संयुक्त युद्धाभ्यास आयोजित किया जाएगा, जिसमें आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन के माध्यम से सैनिकों द्वारा संयुक्त युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। इस 13वें संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के सैनिकों द्वारा दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों एवं जंगलों में सैन्य संबंध स्थापित करने के साथ-साथ आतंकवाद विरोधी अभियानों एवं आपदा प्रबंधन में प्रशिक्षण प्राप्त करना है। युद्धाभ्यास के दौरान महत्वपूर्ण व्याख्यान, प्रदर्शन एवं ड्लि सहित जवाबी कार्रवाई, आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन तथा आपदा प्रबंधन कार्रवाई का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान देशों के सैनिक अपने अनुभवों को एक दूसरे से साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
India nepal surya kiran 13
भारत-नेपाल के संयुक्त सैन्य अभ्यास में महिला अधिकारी और सैनिक भी अपना जौहर दिखा रही हैं। अभ्यास के दूसरे दिन दोनों देशों की महिला अधिकारी और महिला सैनिकों ने कंधे से कंधा मिलाकर अभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। अभ्यास के दौरान महिलाएं अधिकारी, सैनिक सभी मोर्चो पर डटी रही। इस अभ्यास में भारत की सेना की ओर से तीन महिला अधिकारी जबकि नेपाल की ओर से एक महिला अधिकारी और आठ महिला सैनिकों की टीम भाग ले रही है। शुक्रवार को निशानेबाजी का प्रशिक्षण होगा। सेना मुख्यालय की शूटिंग रेंज में दोनों देशों के सैनिकों को लक्ष्य पर निशाना साधने का अभ्यास कराया गया। निशानेबाजी के अभ्यास को लेकर दोनों देशों के सैनिकों के बीच खासा उत्साह है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें