flood in pauri
बीरोखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कांडा मल्ला के तोक गांव बुल्याण गांव में बारिश से छह मकान व गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। प्रभावित परिवार पंचायत भवन में शरण लिए हुए है। बारिश से हीरामणी पुत्र गब्बर सिंह, रमेशचंद्र पुत्र खुशाल मणी, दिल्ला देवी पत्नी नंदन सिंह, मुरारी लाल पुत्र विद्यादत्त, मनवर सिंह पुत्र माल सिंह, गीता देवी पत्नी दयानंद के मकान टूट गए हैं। गांव के सुदर्शन जोशी ने बताया कि प्रभाविताओं को पंचायत भवन व अन्य सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक दलीप रावत के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धुमाकोट मौके पर पहुंचे व पीड़ितों को राशन आदि की व्यवस्था कराई। कांडा मल्ला की प्रधान सुरेशी देवी, बाघ सिंह, महिपाल सिंह ने क्षतिग्रस्त गोशालाएं तोड़कर सात मवेशी बचाए।