भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (माही) और उनकी पत्नी साक्षी रविवार सुबह मसूरी से देहरादून पहुंच गए।
विज्ञापन
2 of 6
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
मसूरी में फैमिली फ्रेंड पूजा का जन्मदिन मनाने के बाद सोमवार को पूरा परिवार देहरादून में बेटी जीवा का जन्मदिन मनाएगा। साक्षी ने रविवार सुबह करीब आठ बजे इंस्टाग्राम पर माही और दोस्त पूजा के साथ फोटो शेयर की।
विज्ञापन
3 of 6
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
रविवार सुबह करीब 11 बजे धोनी और साक्षी डालनवाला स्थित एक घर में पहुंचे। घर पर बाहर मनोहर सिंह आईपीएस लिखा हुआ है। यह उनके किसी रिश्तेदार का घर है।
4 of 6
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
दोपहर तक जैसे ही धोनी के यहां पहुंचने की खबर उनके फैंस को मिली तो वह उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए यहां जुट गए। हालांकि यहां भी धोनी ने सबसे दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
5 of 6
mahendra singh dhoni
- फोटो : AmarUjala
उनके कुछ फैंस ने उनकी तस्वीरें कार में बैठते हुए ली। कुछ देर के लिए वह शॉपिंग करने गए और शाम को फिर आवास पर पहुंच गए। इससे पहले धोनी परिवार ने अपने फैमिली फ्रेंड पूजा का बर्थ-डे मसूरी में मनाया।