मंगलवार को प्रशासन की लापरवाही के चलते केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होते-होते बचा।
विज्ञापन
2 of 7
helicopter trapped in dust
- फोटो : RajivGupta/AmarUjala
सुबह करीब 11.30 बजे हेलीकॉप्टर देहरादून के एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बांबेबाग के मैदान में उतारा तो धूल के गुबार में फंस गया। धूल के गुबार के बीच हेलीकॉप्टर को लैंड कराने के लिए पायलट को करीब 10 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 7
helicopter trapped in dust
- फोटो : RajivGupta/AmarUjala
धूल का गुबार शांत हुआ तो पायलट नीचे उतरे और उन्होंने वहां मौजूद भाजपा के शीर्ष नेताओं के सामने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
4 of 7
देहरादून पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान
- फोटो : AmarUjala
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देहरादून के पटलेनगर स्थित एसजीआरआर मेडिकल कालेज के सभागार में आयोजित छात्र महासंघ समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 7
helicopter trapped in dust
- फोटो : RajivGupta/AmarUjala
उनका हेलीकॉप्टर एसजीआरआर पब्लिक स्कूल बांबे बाग के मैदान में लैंड होना था, लेकिन पूर्व सूचना के बावजूद यहां जरूरी इंतजाम नहीं किए गए थे। मैदान पर पानी का छिड़काव तक नहीं किया गया था।
विज्ञापन
6 of 7
helicopter trapped in dust
- फोटो : RajivGupta/AmarUjala
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बदइंतजामी पर अफसोस जाहिर किया। प्रधान भी बदइंतजामी से नाराज नजर आए। उनके स्वागत के लिए कई भाजपा नेता वहां मौजूद थे, लेकिन वे बिना रुके आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गए।
helicopter trapped in dust
- फोटो : RajivGupta/AmarUjala
एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार यदि हेलीकॉप्टर किसी मैदान में उतर रहा है तो वहां पानी का छिड़काव जरूरी है, ताकि धूल न उड़े। धूल से हेलीकॉप्टर के इंजन को नुकसान हो सकता है, जो हादसे का कारण भी बन सकता है।