फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर इस शुभ मुहूर्त में पूजा कर भगवान कुबेर को करें प्रसन्न, अपनी राशि के अनुसार करें खरीदारी

Tue, 17 Oct 2017 01:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
lakshmi
दीपावली से पहले धनरेसर के दिन खरीदारी करना शुभ माना जाता है। इस बार आपको शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए सिर्फ 48 मिनट का समय मिलेगा। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 8
astrology - फोटो : amarujala
आचार्य सुशांत राज ने बताया कि धनतेरस के दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के प्रणेता भगवान धनवंतरी के पूजन के साथ इस कुछ नई चीज खरीदने का खास महत्व होता है। शास्त्रों में वर्णित कथाओं के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन भगवान धनवंतरी अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए।
विज्ञापन

3 of 8
डेमो - फोटो : डेमो
कहते हैं कि भगवान धनवंतरी श्रीविष्णु के अंशावतार हैं। उनके प्रकट होने के उपलक्ष्य में ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। उनके हाथ में कलश था, इसलिए बर्तन खरीदने की परंपरा चल पड़ी। प्रदोष काल मंगलवार शाम सात बजकर 54 मिनट पर शुरू होगा और आठ बजकर 42 मिनट तक रहेगा। यानी शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए 48 मिनट का वक्त होगा।

4 of 8
diwali
इस दिन दिन ढलने के बाद मिट्टी के दीये को रखकर उसमें तिल भरें और फिर दीप प्रज्ज्वलित करें। दीये को दक्षिण दिशा में रखकर पवित्र मन से दीपदान करें। इससे यमराज प्रसन्न होते हैं। साथ ही भगवान कुबेर और धनवंतरी को खीर का भोग लगाएं। पुष्प, अबीर, गुलाल, रोली अर्पण करें। इसके बाद एक दीपक को घर के दरवाजे पर भी रखें।
विज्ञापन

5 of 8
astrology - फोटो : amarujala
राशि के अनुसार खरीदारी

मेष: मूंगा धातु, ताम्र पात्र, लाल वस्त्र
  
वृष: सफेद वस्त्र,चांदी की वस्तु, ओपल रत्न
   
मिथुन: स्टील धातु, पन्ना,हरे कपड़े,  फल
विज्ञापन

6 of 8
कर्क राश‌िः
कर्क: चांदी, श्वेत वस्त्र, मोती रत्न
    
सिंह: सोना,  गुलाबी वस्त्र, कांस्य धातु, माणिक्य रत्न
   
कन्या: ताम्र पात्र, हरा कपड़ा, पन्ना रत्न, फल
  
विज्ञापन

7 of 8
तुला
तुला: श्वेत वस्त्र,  ओपल रत्न, सोना-चांदी,
   
वृश्चिक: लाल वस्त्र, तांबे का पात्र, मूंगा
 
धनु: सोना,  पीला कपड़ा, अष्टधातु, पुखराज रत्न, पीले फल
 
विज्ञापन

8 of 8
मीन राश‌ि
मकर और कुंभ: अष्टधातु, स्टील, श्याम वस्त्र, नींबू
 
  मीन: सोना, अष्टधातु, पीला कपड़ा, पुखराज रत्न, पीले फल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें