फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर इन शिक्षकों के लिए खुशखबरी लाया सरकार का ये फैसला, पढ़कर हो जाएंगे खुश

Tue, 17 Oct 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
teacher demo pic
दिवाली का तोहफा इन शिक्षकों को भी मिल गया है। उनका अर्से से इंतजार खत्म हो गया है। सरकार का ये फैसला उनके लिए खुशखबरी लाया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
teacher
शासन ने उनकी घर वापसी का रास्ता साफ कर दिया। अब वह अपने घर जाकर नौकरी करेंगे। सचिव विद्यालयी शिक्षा चंद्रशेखर भट्ट ने सोमवार को यूपी विकल्पधारी प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त करने संबंधी आदेश जारी कर दिया है। शासन ने इसके पहले यूपी विकल्पधारी एलटी शिक्षकों को घर वापसी का तोहफा दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
uttarakhand secretariat
सचिव विद्यालयी शिक्षा चंद्रशेखर भट्ट के आदेश पर 99 एलटी शिक्षकों को यूपी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया। इस संबंध में निदेशालय स्तर से भी आदेश जारी हो चुके हैं। प्रवक्ता ग्रेड के शिक्षकों का मामला अटका हुआ था। यह कहा जा रहा था कि प्रवक्ताओं की कमी के कारण फिलहाल इस संबंध में निर्णय रुका हुआ है।

4 of 5
टीचर - फोटो : demo pic
सचिव ने सोमवार को प्रवक्ताओं के संबंध में भी आदेश जारी कर दिया है। 25 यूपी विकल्पधारी शिक्षकों के संबंध में निर्णय हुआ है। इसमें प्रवक्ताओं के अलावा कुछ दूसरे ग्रेड के शिक्षक भी हैं। निदेशालय जल्दी ही इन्हें कार्यमुक्त कर देगा। इन शिक्षकों ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों प्रदेशों से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिया है। इसी आधार पर विद्यालयी शिक्षा मंत्री ने इन्हें कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में अनुमोदन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीचर - फोटो : Amar Ujala
वैसे यूपी विकल्पधारी शिक्षकों की संख्या लगभग डेढ़ हजार है, लेकिन इन्हें कार्यमुक्त किए जाने संबंधी प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई। विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि जैसे-जैसे शिक्षकों की व्यवस्था होती रहेगी विकल्पधारियों को यूपी के लिए कार्यमुक्त कर दिया जाएगा। उनका कहना है कि छात्रों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें