फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर बाजार में भी जमकर बरसा 'धन', देर शाम तक खरीदारी करते रहे लोग, तस्वीरें...

Mon, 05 Nov 2018 09:28 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
धनतेरस 2018 देहरादून
धनतेरस पर बाजार में जमकर धनवर्षा हुई। न केवल ऑटो सेक्टर बल्कि सराफा, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और बर्तनों के कारोबार में भी जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। दून में एक ही दिन में लोगों ने 220 करोड़ रुपये से ऊपर की खरीदारी की। सोमवार को धनतेरस पर सुबह से ही मार्केट गुलजार रहे। जगह जगह बाजारों में ग्राहकों की भीड़ की वजह से जाम जैसे हालात देखने को मिले। 
विज्ञापन

2 of 6
धनतेरस 2018 देहरादून
पावन मौके पर लोगों ने जमकर सोना, चांदी, पीतल की खरीदारी की। इसके अलावा ऑटो सेक्टर में भी जबर्दस्त उछाल देखने को मिला। दून में एक ही दिन में 1500 से अधिक कारों और 3900 से ज्यादा बाइक व कार की डिलीवरी हुई। बाजार से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक एक दिन में कुल मिलाकर 220 करोड़ रुपये से ऊपर का कारोबार दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 6
धनतेरस 2018 देहरादून
धनतेरस  पर सुबह से ही लोगों में अपनी पसंद की कार की डिलीवरी लेने का क्रेज नजर आया। कार शोरूम संचालकों से मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन में टाटा, मारुति, होंडा, हुंडई, निसान के कार शोरूमों में 1000 से अधिक कारों की डिलीवरी दी गई। मोबाइल की बिक्री में भी तेजी आई है। मोबाइल फोन कारोबारी मुकेश ने बताया कि स्मार्ट फोन की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार भी जबर्दस्त रहा। 

4 of 6
धनतेरस 2018 देहरादून
सोने चांदी की शॉपिंग को लेकर भी दून के सराफा कारोबारियों के पास सुबह से ही भीड़ लगी रही। गत वर्ष की तुलना में इस साल मार्केट में बेहतर खरीदारी हुई। एक अनुमान के मुताबिक एक दिन में करीब 30 करोड़ का सोना और करीब 20 करोड़ की चांदी की खरीदारी हुई। 
विज्ञापन

5 of 6
धनतेरस 2018 देहरादून
धनतेरस के मौके पर रियल इस्टेट सेक्टर भी चमका। रियल इस्टेट कारोबारियों ने बताया कि लोगों में दिवाली के मौके पर लोग अपने घर का गृह प्रवेश कराने को लेकर उत्साहित हैं। धनतेरस पर वाहनों के बाजार में जमकर धन ‘वर्षा’ हुई। राजधानी में पांच हजार से अधिक वाहनों की बिक्री हुई। सोमवार सुबह से शोरूम में वाहनों की बिक्री शुरू हो गई थी। बाइक और स्कूटी के शोरूमों में सबसे ज्यादा भीड़ रही। देर शाम तक मोटरसाइकिल की बिक्री 1800 के आसपास हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनतेरस 2018 देहरादून
जबकि स्कूटी की बिक्री 2100 रही। इसकी प्रमुख वजह दो पहिया बनाने वाली कंपनियों की ओर से दी जा रही छूट रही। सभी कंपनियों की ओर से अच्छे ऑफर दिए गए थे। सान्वी मोटर्स के लक्षित बत्ता ने बताया कि धनतेरस पर वाहनों की अच्छी बिक्री हुई है। सुस्त बाजार ने तेजी पकड़ी है। उम्मीद है अगले दो दिन भी अच्छी बिक्री होगी। इसके अलावा शहर के विभिन्न शोरूमों में करीब 1500 कारों की बिक्री हुई। छोटी कारों की बजाय इस बार कॉम्पेक्ट और बड़ी गाड़ियों की ज्यादा मांग रही। ऑटोमेटिक गियर और नए फीचर्स से सुसज्जित होने के कारण बड़ी कारें लोगों की पहली पसंद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें