धनतेरस 2018 देहरादून
धनतेरस पर सुबह से ही लोगों में अपनी पसंद की कार की डिलीवरी लेने का क्रेज नजर आया। कार शोरूम संचालकों से मिली जानकारी के मुताबिक एक दिन में टाटा, मारुति, होंडा, हुंडई, निसान के कार शोरूमों में 1000 से अधिक कारों की डिलीवरी दी गई। मोबाइल की बिक्री में भी तेजी आई है। मोबाइल फोन कारोबारी मुकेश ने बताया कि स्मार्ट फोन की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इलेक्ट्रॉनिक्स का कारोबार भी जबर्दस्त रहा।