फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में दावेदारी के लिए यहां देवता तय करेंगे प्रत्याशी

Mon, 28 Nov 2016 08:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, पुरोला
विज्ञापन
1 of 6
uttarakhand assembly
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए नेताओं की गहमा-गहमी शुरू हो गई है। इस बीच यहां एक ऐसा क्षेत्र भी है जहां विस चुनाव का प्रत्याशी देवता तय करेंगे। उत्तरकाशी जिले के पुरोला (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से पोखू महाराज सहित क्षेत्र के अन्य आराध्य देवता मोरी ब्लॉक से इकलौता प्रत्याशी तय करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
devta
क्षेत्र के लोगों की रविवार को जीआईसी परिसर मोरी में हुई महापंचायत में 13 दावेदारों ने अपना बायोडाटा जमा कर पंचायत में जनता को अपने बारे में जानकारी दी। तय हुआ कि क्षेत्र की चारों न्याय पंचायतों में अलग-अलग कोर कमेटी के सदस्य जाकर स्थानीय देवताओं और आम लोगों की रायशुमारी के बाद पुन: एक और महापंचायत में प्रत्याशी के चयन पर मुहर लगाएंगे।
 
विज्ञापन

3 of 6
devta
पूर्व सैन्य अधिकारी हरबन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित एकता महापंचायत में न्याय पंचायतवार प्रत्याशी के चयन को समीक्षा की गई। सभी दावेदारों ने बारी-बारी से मंच से अपने विचार रखे। क्षेत्र के विकास पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने बुनियादी मसलों के हल पर जोर दिया।
 

4 of 6
devta
इनमें बीटेक, एमबीए सहित अधिकांश उच्च शिक्षित युवक थे। ग्रामीणों ने तय किया कि न्याय के देवता और लोगों की रायशुमारी के बाद जिसे प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, क्षेत्र की जनता व सभी दावेदार एकजुट होकर उसका ही साथ देंगे। क्षेत्र में शराब से माहौल खराब करने वालों को चिह्नित करने को 60 लोगों की एक कमेटी का गठन भी किया गया।
 
विज्ञापन

5 of 6
कमेटी के सभी सदस्य न्याय पंचायत स्तर पर प्रत्येक गांव का भ्रमण कर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की समिति का गठन करेंगे। कमेटी के अध्यक्ष चारों न्याय पंचायत के ईष्टदेव पवासी महाराज, कौल देवता, सिड़कुड़िया महाराज, सोमेश्वर महाराज, न्याय के देवता पोखू महाराज होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुनाव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रत्येक न्याय पंचायत कमेटी के साथ देवी देवताओं के बैनर पोस्टर भी साथ रहेंगे। बैठक में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष राजपाल रावत, देवेंद्र राणा, भाजपा नेता जाज मोहन सिंह, प्रधान संगठन के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह, जयराम चौहान, राजेंद्र रावत, उपेंद्र चौहान, चंद्रमणी रावत, सौठा सिंह चौहान, जय मोहन आदि मौजूद थे। बता दें कि देवताओं की अगुवाई में मोरी ब्लाक के करीब 27 हजार मतदाताओं की एकजुटता चुनाव में निर्णायक साबित हो सकती है।  इन 13 लोगों ने पेश की दावेदारीः महापंचायत में आराकोट से अमृत नागर, प्रकाश देवनाटा, चमन लाल बंगाणी, सैनू राम, नानई से मोहन लाल, गुलबिया लाल, उमेंद्र, सुरेंद्र, दोणी से सुरती लाल, जखोल से भागचंद, कमलेश, दुर्गेश, रामलाल के नाम सामने आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें