फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में बर्फबारी बनी मुसीबत, फिसलकर घायल हो रहे तीर्थयात्री, मदद में लगे एसडीआरएफ के जवान

Wed, 15 May 2019 04:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 7
केदारनाथ में यात्रियों की मदद करते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : एएनआई
केदारनाथ यात्रा में एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स) गौरीकुंड से केदारनाथ तक यात्रियों की मदद में जुटी है। फोर्स की पांच टीमें तैनात हैं, जिसमें एक-एक मेडिकल के लोग भी हैं। सोनप्रयाग, गौरीकुंड, भीमबली, लिनचोली और केदारनाथ में एसडीआरएफ की एक-एक टीमें तैनात हैं, जिसमें एक-एक सब इंस्पेक्टर, एक-एक हेड कांस्टेबल और 8-8 कांस्टेबल सहित एक-एक मेडिकल से जुड़ा सदस्य शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 7
केदारनाथ में यात्रियों की मदद करते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : एएनआई
केदारनाथ यात्रा शुरू होने के दिन से ये जवान, यात्रियों की मदद करने में जुटे हैं। लिनचोली में तैनात टीम प्रभारी एसआई विनीत दुबे ने बताया कि बीते चार दिनों में केदारनाथ से जंगलचट्टी 50 से अधिक यात्रियों की मदद की जा चुकी है। जिसमें घोड़े से गिरकर घायल हुए यात्रियों को प्राथमिक उपचार भी दिया गया। उन्होंने बताया दो जवान दिनभर पैदल मार्ग पर रेकी करते हुए यात्रियों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। अगर, किसी यात्री को कोई दिक्कत है, तो उसे तत्काल मदद दी जा रही है।
विज्ञापन

3 of 7
केदारनाथ में यात्रियों की मदद करते एसडीआरएफ के जवान - फोटो : एएनआई
लगातार पांचवें दिन केदारनाथ में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश की बौंछारें गिरी। बीते सोमवार की रात्रि को भी यहां तेज बारिश हुई।

4 of 7
केदारनाथ में बच्चे को गोद में ले जाता एसडीआएफ का जवान - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार तड़के से केदारनाथ में हल्की बारिश होती रही। दिन चढ़ने के साथ दिन में धाम में कई बार बर्फबारी हुई, जिससे यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण यहां तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण वहां फिसलन बढ़ गई है। 
विज्ञापन

5 of 7
केदारनाथ में एक दूसरे का हाथ पकड़कर बर्फ पर चलते तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला
यहां अधिकतम पारा आठ और न्यूनतम माइनस तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट मोहित उनियाल ने बताया कि खराब मौसम के कारण केदारपुरी में ठंड बढ़ गई है। बावजूद, यात्रियों में बाबा के दर्शनों को लेकर उत्साह बना हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 7
बदरीनाथ मं बर्फबारी
बदरीनाथ धाम में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को भी पहाड़ियों पर हिमपात हुआ, जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हेलीकॉप्टर सेवा भी ठप रही। हेमकुंड साहिब में दिनभर रुक-रुककर हिमपात होता रहा, जिससे हेमकुंड और आस्था पथ से बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बदरीनाथ मं बर्फबारी
बदरीनाथ धाम में मंगलवार को तापमान माइनस तीन रहा। तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अपने कमरों में ही दुबके रहे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कहा कि धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें