अमर उजाला
संजय शराब के लेबल, हॉलमार्क और स्टीकर शामली से छपवा कर लाता था। कबाड़ियाें के माध्यम से शराब की खाली बोतलों और पव्वों की व्यवस्था की जाती थी। दोनों ने मुनाफा बढ़ने पर यतेन्द्र और राहुल को भी अपने साथ जोड़ लिया था। मौके से खाली पव्वों के छह कट्टे, खाली बोतलों के चार कट्टे, ढक्कन लगाने वाली मशीन, कई कंपनियों के लेबल, रेपर, हॉलमार्क, स्टिकर, पानी की बीस बोतल, एल्कोमीटर, आदि भी बरामद हुए हैं।