भगवान शिव के इस मंदिर के गर्भ गृह में केवल पुजारी ही जा सकता है। इस मंदिर में सालों से रोज ऐसा चमत्कार हो रहा है जिसे जानकर भक्त हैरान हो जाते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
mahasu temple hanol
देहरादून जिले में त्यूनी-मोरी रोड के नजदीक स्थित इस मंदिर में भक्तों की अगाध आस्था है। यहां सैड़कों भक्त दर्शनार्थ आते हैं। यहां वह जो भी मनोकामना मांगते हैं, वह जरूर पूरी होती है।
विज्ञापन
3 of 8
mahasu temple hanol
दिलचस्प है कि यहां हर साल दिल्ली से राष्ट्रपति भवन को ओर से नमक भेंट किया जाता है। मिश्रित शैली की स्थापत्य कला को संजोए यह मंदिर देहरादून से 190 किमी और मसूरी से 156 किमी दूर है। यह मंदिर टोंस नदी के पूर्वी तकट पर स्थित है।
4 of 8
mahasu temple hanol
प्रकृति की गोद में बसा यह प्रसिद्ध मंदिर है 'महासू देवता का मंदिर'। हनोल मन्दिर तीन कक्षों में बना हुआ है, मन्दिर में प्रवेश करते ही पहला कक्ष है जिसमें बैठकर बाजगी पारंपरिक नौबत बजाते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
mahasu temple hanol
महिलाएं और पुरुष मुख्य मण्डप में प्रवेश कर सकते हैं। मुख्य मण्डप एक बड़ा कमरा है जिसमें बायीं तरफ चारों महासुओं के चारों वीर कफला वीर (बासिक महासू), गुडारु वीर (पबासिक महासू), कैलू वीर (बूठिया महासू) तथा शैडकुडिया वीर (चालदा महासू) के चार छोटे छोटे पौराणिक मन्दिर स्थित हैं।
विज्ञापन
6 of 8
mahasu temple
इसी कक्ष में मन्दिर के पुजारी तथा अन्य पश्वा (वे लोग जिन पर महासू देवता अवतरित होकर भक्तों की समस्याओं का समाधान देते हैं) बैठा करते हैं। मन्दिर के इसी कक्ष में गर्भगृह के लिये छोटा सा दरवाजा है जिसके अन्दर केवल पुजारी ही प्रवेश कर सकते हैं। गर्भगृह के अन्दर भगवान शिव के प्रतिरूप महासू देवता की मूर्ति स्थापित है।
विज्ञापन
7 of 8
mahasu temple
गर्भगृह में स्वच्छ जल की एक अविरल धारा बहती रहती है। मन्दिर में आये भक्तों को यह जल प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इसके अलावा इसी गर्भगृह में एक दिव्य ज्योत सदैव जलती रहती है। मुख्य मन्दिर अर्थात गर्भगृह पूर्णतया पौराणिक है तथा पुरातत्व विभाग के अनुसार इसका छत्र नागरशैली का बना हुआ है। इसके अलावा मण्डप तथा मुख्य मण्डप का निर्माण बाद में किया गया है।
इस मन्दिर की निर्माण शैली इसे उत्तराखण्ड के अन्य मन्दिरों से भिन्न तथा विशिष्ट करती है। वास्तुकला की दृष्टि से मन्दिर का निर्माण नवीं शताब्दी के आस-पास का माना जाता है।