देव संस्कृति विवि में दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व कुलपति शरद पारधी ने विवि की प्रगति का ब्योरा प्रस्तुत किया। प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने दीक्षांत समारोह की पृष्ठभूमि के बारे में बताया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, डॉ. अनिता बिड़ला, कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने दीक्षांत समारोह स्मारिका, अनाहत, संस्कृति संचार, अंतरराष्ट्रीय जनरल आदि का विमोचन भी किया। कुलाधिपति डॉ. प्रणव पंड्या ने लोकसभा अध्यक्ष को गंगाजली, स्मृति चिह्न एवं विवि के विशेष साहित्य भेंटकर सम्मानित किया।