फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पड़ रहा डेंगू और चिकनगुनिया का डबल अटैक, इस एक फर्क से पहचान करें और सेफ रहें...

Mon, 17 Sep 2018 07:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
dengue
प्रदेश में अभी डेंगू का डंक थमा ही नहीं कि चिकनगुनिया ने दोहरा वार कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब तक चिकनगुनिया के 11 मरीज सामने आए हैं, जिनमें सबसे अधिक सात नैनीताल के हैं। दूसरी ओर डेंगू के भी 11 मरीज सामने आए। चिकनगुनिया, डेंगू से पीड़ित सभी मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
dengue
बारिश के मौसम में डेंगू के साथ अब चिकनगुनिया का प्रकोप भी बढ़ने लगा है। नैनीताल में चिकनगुनिया के सात मरीज, अल्मोड़ा में दो और एक-एक मरीज चंपावत और पिथौरागढ़ में सामने आए हैं। वहीं, रोजाना डेंगू के मरीज भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को डेंगू के चार मामले देहरादून, दो हरिद्वार, एक नैनीताल और चार मामले टिहरी में सामने आए। स्वास्थ्य निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में डेंगू के अब तक करीब 86 मरीज सामने आ चुके हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
dengue, malaria, chikungunya
इसमें सबसे अधिक 25 मरीज देहरादून, हरिद्वार के 21, टिहरी गढ़वाल के 24, नैनीताल के 11, ऊधमसिंह नगर के चार और पौड़ी गढ़वाल का एक मरीज शामिल है। वहीं, डेंगू से अब तक एक मरीज की मौत हो चुकी है। डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नितेश कुमार झा ने सभी सीएमओ को निर्देशित किया है कि वे अपने जिलों में डेंगू व चिकनगुनिया को रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाएं। यदि किसी जिले में बीमारियां ज्यादा फैलती हैं तो इसका मतलब यह है कि वहां एहतियाती कदम नही उठाए गए। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 

4 of 5
fever
डेंगू में बुखार के साथ हाथ-पैर में दर्द रहता है। इंसान को भूख कम लगने लगती है। जी मचलाना और उल्टी करने का भी मन होता है। डेंगू का बुखार बहुत तेज होता है और ठंड के साथ बुखार आता है। डेंगू के बुखार का एक खास लक्षण होता है सिर में और आंखों में तेज दर्द। कभी-कभी आंख और नाक से खून आने के लक्षण भी दिख सकते हैं। स्किन में लाल धब्बे पड़ना भी कभी-कभी देखा गया है। डेंगू की सबसे अहम पहचान होती है कि मरीज को बुखार के साथ कमजोरी लगने लगती है क्योंकि उसके प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chikungunya
चिकनगुनिया के लक्षण भी डेंगू से मिलते जुलते हैं लेकिन इसमें प्लेटलेट्स काउंट कम नहीं होते हैं इसलिए मरीज को डेंगू की तलना में कमजोरी कम लगती है। चिकनगुनिया का सबसे अहम लक्षण शरीर  में चकत्ते या दाने पड़ना होता है। जिनका रंग हल्का लाल रंग का होता है। इसमें तेज बुखार के साथ जोड़ों में दर्द चिकनगुनिया का सामान्य लक्षण होता है। जब भी बुखार आता है तो तेज सरदर्द और चक्कर आने जैसे लक्षण भी देखे जा सकते हैं। चिकनगुनिया में शरीर में जकड़न की समस्या भी रहती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें