फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसी-खुशी बहन के घर जाने को निकली थी महिला, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, हुई दर्दनाक मौत, तस्वीरें...

Wed, 22 Jul 2020 07:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टिहरी
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड में ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बुधवार शाम दर्दनाक हो गया। महिला अपने गांव कीर्तिनगर से देहरादून आने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कार से निकली थी।  लेकिन इस दौरान उसकी कार नरेंद्रनगर के बगड़धार के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बुधवार शाम 4.30 बजे एक कार बगडधार के समीप अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। थानाध्यक्ष मनीष उपाध्याय ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार, ड्राइवर का ससुराल कीर्तिनगर में है। वह अपनी सास को छोड़ने दिल्ली से यहां आया था। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान गांव ही एक महिला आरती ने उसे देहरादून उसकी बहन के घर छोड़ने को कहा। दोनों कार से रवाना हुए लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। हादसे में कीर्तिनगर झिरकोटी गांव निवासी आरती सेमवाल (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि झिरकोटी गांव निवासी(वर्तमान में दिल्ली निवासी) वाहन चालक चंद्र प्रकाश भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल और मृतका का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। घायल को श्रीदेव सुमन संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें