देहरादून के पटेलनगर इंडस्ट्रीयल में आज तड़के संगम एग्रो इंडस्ट्री ( रिफाइंड मस्टर्ड ऑयल की फैक्टरी ) में आग लग गई। संगम एग्रो इंडस्ट्री में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। आग का कारण शॉट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि फायर कर्मियों ने छह घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना के बाद तुरंत आसपास के घरों को खाली कराया गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।