फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Rainfall: एयरपोर्ट के पास नाले में उफान से भानियावाला में बाढ़ जैसे हालात, हाईवे हुआ जलमग्न, तस्वीरें

Sun, 29 Jun 2025 09:31 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

Dehradun Rainfall: देहरादून एयरपोर्ट के बरसाते नाले में आए उफान से चोरपुलिया और अठुरवाला के कई घरों में दुकानों में पानी भर गया। 
विज्ञापन
1 of 5
भानियावाला में बाढ़ जैसे हालात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साल जंगल के बरसाती नाले में उफान से भानियावाला मुख्य बाजार और राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया। जिस कारण घंटो यातायात बाधित रहा। वहीं कई दोपहिया वाहन सवार पानी में गिर गए। किसी तरह से उनको बचाया गया।

उधर देहरादून एयरपोर्ट के बरसाते नाले में आए उफान से चोरपुलिया और अठुरवाला के कई घरों में दुकानों में पानी भर गया। नाले के उफान पर आने से एयरपोर्ट का पिछला गेट खोल दिया गया। जिससे हालात और भी खराब हो गए।

Uttarkashi Cloudburst: यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बादल फटा...कई मजदूर लापता, रेस्क्यू शुरू
विज्ञापन

2 of 5
भानियावाला में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बीती रात से क्षेत्र में हो रही जोरदार बारिश के कारण कई जगहों पर नुकसान होने की सूचना है। भानियावाला मुख्य बाजार में दर्जनों दुकानों और घरों में पानी घुस गया। घंटे यातायात रेंगकर चला।
विज्ञापन

3 of 5
भानियावाला में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मौके पर पहुंची नगर पालिका की जेसीबी और कर्मियों द्वारा मलबा हटाकर पानी कम करने का प्रयास किया गया। उधर, एयरपोर्ट के आसपास के घरों में भी पानी घुसने से अफरा तफरी का माहौल रहा।

4 of 5
भानियावाला में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, आज से अगले तीन दिन तक प्रदेश के सात जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जबकि अन्य कई जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 29 जून से लेकर एक जुलाई तक दून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भानियावाला में भरा पानी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के भी कुछ हिस्सों में कई दौर की भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें