फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए लुक में ऐसा दिखेगा देहरादून का रेलवे स्टेशन, बनेगी 83.5 मीटर ऊंची इमारत, तस्वीरें... 

Thu, 17 Dec 2020 02:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
देहरादून के रेलवे स्टेशन पर 83.5 मीटर ऊंची इमारत बनेगी। इससे पूरे देहरादून का सुंदर नजारा दिखेगा। रेलवे स्टेशन पुनर्विकास परियोजना की समीक्षा बैठक में रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने मुख्यमंत्री से इसकी अनुमति मांगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में आरएलडीए के वाइस चेयरमैन वेद प्रकाश डुडेजा ने 83.5 मीटर ऊंची बिल्डिंग समेत डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) के लिए मंजूरी मांगी। इस परियोजना को आरएलडीए और एमडीडीए संयुक्त रूप से तैयार कर रहे हैं। योजना में देहरादून स्टेशन में प्रवेश और निकास का ऐसा उपाय किया जा रहा है, जिससे यातायात की समस्या नहीं होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
स्टेशन पर हाई राइजिंग टावर के ऊपर रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट से पूरी दून घाटी का 360 डिग्री व्यू का आनंद लिया जा सकेगा। यह उत्तराखंड में पहला रिवॉल्विंग रेस्टोरेंट होगा। प्रस्तावित स्टेशन की लागत स्टेशन के लिए 125 करोड़ व कमर्शियल डेवलपमेंट के लिए 400 करोड़ रुपये होगी। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एमडीडीए को कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव को जनवरी 2021 के तीसरे सप्ताह में होने वाली अगली कैबिनेट बैठक में रखने की सलाह दी। अनिवार्य स्टेशन पुनर्विकास को तीन वर्षों में पूरा किया जाना है। व्यावसायिक भूमि को 60 साल और आवासीय को 99 साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : फाइल फोटो
कुल 14 एकड़ में से करीब आठ एकड़ भूमि पर रेलवे स्टेशन बिल्डिंग, रेलवे यात्री सुविधा और कार्यालयों को आवंटित की जाएगी। शेष छह एकड़ भूमि रियल एस्टेट डेवलपमेंट के लिए आवंटित की जाएगी। बैठक में एमडीडीए के वाइस चेयरमैन रणवीर सिंह चौहान, आवास सचिव शैलेश बगौली और डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें