जिस रेस्टोरेंट में शव मिला था, उसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। लिहाजा पुलिस को घटना की खुलासे में दिक्कत आ रही है। सीसीटीवी कैमरा होता था, देर रात कौन वहां आया गया इसका आसानी से पता लगाया जा सकता था। इंस्पेक्टर डालनवाला मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।