पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के चमोली जिले में हो रही बर्फबारी के बाद औली में पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। बुधवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहंचे। पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब आनंद लिया। आगे तस्वीरों में देखिए खूबसूरत नजारा...
विज्ञापन
2 of 7
औली
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हर दिन बर्फबारी हो रही है। जिससे निचले इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ने लग गई है। बुधवार को औली में दोपहर बाद अचानक बर्फबारी शुरू होने से पर्यटक आनंदित हो उठे।
विज्ञापन
3 of 7
औली
- फोटो : अमर उजाला
औली, गोरसो, बदरीनाथ, हेमकुंड, रुद्रनाथ सहित अन्य इलाकों में जमकर बर्फबारी हुई। औली में बर्फबारी होने के चलते यहां पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे।
4 of 7
औली
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को काफी बड़ी संख्या में पर्यटक औली पहुंचे। हालांकि औली में पहले से ही बर्फ पड़ी हुई है। लेकिन बुधवार दोपहर को ताजी बर्फ पड़ने से यहां का नजारा और भी खूबसूरत दिखा। बर्फबारी देख पर्यटक भी काफी उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
5 of 7
औली
- फोटो : अमर उजाला
लगातार हो रही बर्फबारी औली में प्रस्तावित विंटर गेम्स के लिए भी काफी अच्छी मानी जा रही है। मौसम ने साथ दिया तो विंटर गेम्स आसानी से हो सकते हैं। औली में इस साल फरवरी में सीनियर राष्ट्रीय अल्पाइन स्नो बोर्डिंग और क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप होनी है, लेकिन इसके लिए स्नो बोर्ड एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
6 of 7
औली
- फोटो : अमर उजाला
एसोसिएशन इसकी तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि अभी इसकी तिथि स्पष्ट नहीं है, लेकिन औली में अच्छी बर्फबारी होने पर ही खेलों का आयोजन संभव है। इस साल नवंबर में ही बर्फबारी शुरू हो गई है।
ऐसे में माना जा रहा है कि बर्फबारी के लिहाज से यह सीजन काफी अच्छा रहेगा। अच्छी बर्फबारी होने पर विंटर गेम्स संभव है। बीते साल दिसंबर से बर्फबारी शुरू हुई थी, जबकि इस साल नवंबर से ही बर्फ पड़नी शुरू हो गई है।