उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में युवाओं ने मंगलवार को बेरोजगारी के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। इस दौरान राज्य सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
मंगलवार को एनएसयूआई की ओर बेरोजगारी को लेकर देहरादून के डीएवी कॉलेज में बूट पॉलिश कर विरोध जताया गया है। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी, व अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डीएवी कॉलेज में एकत्रित होकर परिसर में बनी विवेकानंद जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इसके बाद कार्यकर्ता मुख्य गेट पर एकत्रित हुए व केंद्र सरकार पर युवाओं को छलने का आरोप लगाया। युवाओं ने कॉलेज गेट पर बैठकर बूट पॉलिश कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि आज पूरा देश विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में माना रहा है, लेकिन देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, सरकार ने देश के युवाओं को प्रतिवर्ष 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन न ही केंद्र सरकार व न ही राज्य सरकार युवाओं को रोजगार दे पा रही है।
इस अवसर पर एनएसयूआई प्रदेश महासचिव आयुष गुप्ता, जिला अध्यक्ष सौरभ ममगाईं, महानगर अध्यक्ष अभिषेक डोबरियाल, विपुल गौड़, आदित्य बिष्ट, संदीप धीमान, उदित थपलियाल, अंकित बिष्ट, वाशु शर्मा, उत्कर्ष जैन,सागर, देवाशीष, अरुण टम्टा, अजय शाह आदि मौजूद रहे।