फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने कराई 'माल्टा खाओ' प्रतियोगिता, दावत में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, तस्वीरें...

Fri, 18 Dec 2020 11:01 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने राजपुर रोड स्थित अपने आवास पर माल्टा प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता के दौरान मेजबान बने हरीश रावत ने मेहमानों को माल्टा के साथ ही बिच्छू घास के पकौड़ी (कंडाली), लक्सर का गुड़ और चाय, रेशम माजरी की मटर, अमरूद, अरबी के गुटके आदि के स्वाद से परिचित कराया। इस दावत में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और ट्रेड यूनियन से जुड़े लोगो ने भागीदारी की।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
कुछ चुनिंदा समर्थकों के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी माल्टे की दावत में शामिल हुए। हरीश रावत समर्थक विधायकों की ओर विधानसभा चुनाव में हरीश रावत को चेहरा घोषित करने के बाद से ही हरीश रावत और प्रीतम सिंह के बीच दूरी बढ़ने की बात की जा रही थी। प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को दावत में पहुंचकर इस चर्चा पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हरीश रावत ने कहा कि मंड़ुवा, झंगोरा, गहत, गलगल, माल्टा, नींबू सहित स्थानीय शिल्प,परिधान पर कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार का फोकस रहा है। मुझे खुशी है कि राष्ट्रपति भवन तक झंगोरे की खीर पहुंच गई है। मुझे आशा है कि हमारे स्थानीय उत्पाद, शिल्प, परिधान को प्रोत्साहन देने में सभी लोगों का सहयोग मिलेगा। 2017 में राज्य का राजस्व 19.5 प्रतिशत था बेरोजगारी की दर 2.5 प्रतिशत थी। आज बेरोजगारी दर 14 प्रतिशत तक हो गई है। डबल इंजन का लाभ आज तक भी राज्य को नही मिल पाया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता का परिणाम
पुरुष वर्ग

प्रथम- शिवाजी तिवारी, तीन मिनट में 46 माल्टे खाए।
द्वितीय- पंकज, तीन मिनट में 33 माल्टे खाए।
तृतीय - दिवाकर तीन मिनट में 32 माल्टे खाए।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
महिला वर्ग
प्रथम- मीना बिष्ट और उर्मिला थापा, तीन मिनट में 26 माल्टे खाए।
द्वितीय- रेखा डिंगरा, तीन मिनट में 25 माल्टे खाए।
तृतीय- जसबीर कौर, तीन मिनट में 18 माल्टे खाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रतियोगिता में कुल 29 प्रतिभागी थे। विजेताओं को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक राजकुमार, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, मनमोहन मल्ल, नरेन्द्र सिंह बिंद्रा, जोत सिंह बिष्ट, सतपाल ब्रहमचारी, गोदावरी थापली आदि ने सम्मानित किया। गयिका प्रिंयका मेहरा ने गायिकी प्रस्तुत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें