उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अपने आप में कई अनोखी ऐतिहासिक बातें समेटे हुए हैं। देहरादून का नाम डेरा और दून शब्द से मिलकर बना है।
विज्ञापन
2 of 5
देहरादून में झंडा मेला
देहरादून को 17वीं शताबदी में 7वें सिख गुरु हर राय के बड़े पुत्र गुरु राम राय ने बसाया था। देहरादून कप के आकार का दिखाई देता है। यहां बादलों को डेरा रहता है। यही कारण है कि देहरादून में किसी समय भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 5
एफआरआई
देहरादून शहर पहले मेरठ, सहारनपुर, कुमाऊं और गढ़वाल का भाग रहा है। ईस्टर्न फॉरेस्ट रेंजर कॉलेज एशिया का पहला फॉरेस्ट्री कॉलेज है जो कि देहरादून में ही स्थित है। अब इसे एफआरआई यानी फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट के नाम से जाना जाता है।
4 of 5
देहरादून जिले में कालसी के पास सम्राट अशोक का शिलालेख पाया जाता है। जिसमें तीसरी सदी ईसा पूर्व में सम्राट अशोक का अधिकार होने की बात लिखी गई है।
पूरी दुनिया में एक मात्र हेक्सागोनल टावर देहरादून में मौजूद है। जिसे लोग देहरादून क्लॉक टावर के नाम से जानते हैं। गोरखा और अंग्रेजों की बीच हुए युद्ध के सबूत देहरादून में पाए जाते हैं। इस युद्ध में गोरखा हार गए थे।