फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा है जरूरी: हेलमेट पहनकर स्कूटी पर सफर कर रहा ये डॉगी बना आकर्षण का केंद्र, तस्वीरों में देखें इसका स्टाइल

Sun, 07 Mar 2021 03:58 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal शिवेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हेलमेट लगाकर स्कूटी में सफर कर रहा ये डॉगी देहरादून में आकर्षण का केंद्र बन गया। जी हां, बड़े ही शांत ढंग से ये डॉगी स्कूटी पर हेलमेट लगाए इस आदमी के पीछे बैठा दिखाई दिया। जैसे ही ये डॉगी देहरादून की सड़कों पर निकला तो लोगों के बीच कौतूहल सा मच गया। लोग इस डॉगी की फोटो लेने से भी नहीं चूके। वहीं स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने खुद भी हेलमेट पहना हुआ था। उन्होंने खुद की साथ ही डॉगी की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा था। हेलमेट के साथ ही उसकी आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा भी पहनाया हुआ था। गले में सजावटी पट्टा भी उस पर खूब जच रहा था। ऐसा लग रहा था कि वह लोगों को हेलमेट के प्रति जागरुक कर रहा हो। शनिवार को राजधानी देहरादून में यह नजारा देख हर किसी का चेहरा खिल गया। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र के लालपुल पर यह नजारा देखने को मिला। अब तक ऐसी वीडियो या फोटो केवल साेशल मीडिया पर ही देखने को मिलते थे। लेकिन खुद अपने सामने ऐसा नजारा देखकर लोग बेहद खुश हाे रहे थे। डॉगी का अनुशासन और उसका ये अंदाज सभी को भा रहा था। सभी उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे थे।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जगरुक करने के बाद भी कई लोग हेलमेट लगाने से परहेज करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हेलमेट को लेकर कई बार जागरुकता अभियान भी चलाया जाता है। लेकिन लोग अपनी सुरक्षा को ताक पर रख देते हैं।

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में ये डॉगी और उसका मालिक उन लोगों के लिए नजीर है जो अपनी जान की परवाह न कर नियमों को ताक पर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
बहरहाल हम इंसानों को इन बेजुबानों से सीखने की जरूरत है कि कैसे नियमों का पालन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें