देहरादून में दरबार साहिब में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
श्री दरबार साहिब परिसर में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम ने बुधवार से मेला अस्पताल शुरू किया। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामैडिकल स्टाफ, फार्मासिस्ट की टीम दवाईयों के साथ परिसर में तैनात रहेगी। किसी भी प्रकार की तकलीफ होने पर श्रद्धालु डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। जबकि, गंभीर मामलों के लिए परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।