फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: नवरात्र के व्रत में कुट्टू के पकवान खाने से बीमार हुए 335 लोग, एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती, तस्वीरें

Mon, 31 Mar 2025 10:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

Dehradun News: राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक मरीज पहुंचे हैं। इसके बाद कोरोनेशन और जिले के अन्य निजी अस्पतालों में मरीज उपचार के लिए आए।
विज्ञापन
1 of 5
कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र के व्रत में कुट्टू का आटा खाने से शहर भर में 335 लोग बीमार हो गए। इनमें से 227 मरीजों की हालत गंभीर होने पर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करना पड़ा। सबसे अधिक 70 मरीज दून अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पतालों पर अचानक मरीजों का दबाव इस कदर बढ़ा कि एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती करने पड़े। 58 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बाकी का उपचार किया जा रहा है।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में सबसे अधिक मरीज पहुंचे हैं। इसके बाद कोरोनेशन और जिले के अन्य निजी अस्पतालों में मरीज उपचार के लिए आए। अस्पताल प्रबंधन की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक दून मेडिकल कॉलेज में सोमवार शाम सात बजे तक 120 मरीज पहुंचे थे। इसमें से 70 मरीज अभी भी भर्ती हैं। कोरोनेशन में 118 मरीज और निजी अस्पतालों में कुल 97 मरीज पहुंचे हैं।

जहरीला कुट्टू: सहारनपुर से देहरादून तक पुलिस का शिकंजा, आटे के सप्लायर का गोदाम सील, कई लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

2 of 5
कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
जहरीले कुट्ट की चपेट में आए मरीजों से अस्पताल में मिलने के लिए स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश पहुंचे। उन्होंने मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। आर. राजेश ने कहा कि यह घटना काफी संवेदनशील है।

विज्ञापन

3 of 5
कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
इसके लिए चिकित्सा इकाइयों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। चिकित्सकों को भी मरीजों की सही ढंग से देख-रेख करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि मामले के हर पहलू ही जांच की जाएगा। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

4 of 5
कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
अस्पताल आने वाली सभी मरीजों को अच्छा उपचार मिले इसके लिए सभी स्वास्थ्यकर्मी सतर्क रहें। मरीजों का उपचार सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। फिलहाल हालात स्थिर हैं।
- विनय शंकर पांडेय, गढ़वाल आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुट्टू का आटा खाने से बीमार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गई है। शहर के सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने के लिए कहा गया है।
- सविन बंसल, जिलाधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें