फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: राजधानी में ईद का उल्लास...धर्मनगरी में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की दुआ के लिए उठे हाथ, तस्वीरें

Mon, 31 Mar 2025 12:15 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

राजधानी देहरादून में ईद का उल्लास नजर आया। वहीं धर्मनगरी हरिद्वा में भी नमाज अदा की गई। अमन-चैन की दुआ के लिए हाथ उठे।
विज्ञापन
1 of 5
हरिद्वार में ईद पर पढ़ी गई नमाज गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

आज सोमवार 31 मार्च को ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद के अवसर पर राजधानी देहरादून के चकराता रोड और क्लेमेनटाउन स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। रमजान के मुबारक महीने के खत्म होने के बाद ईद का त्योहार खुशियां लेकर आता है। ईद  सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह इंसानियत, भाईचारे और प्रेम का जश्न है।



ईद के पर्व पर दून में आज  रूट डायवर्ट किया गया है। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। प्लान सुबह छह बजे से दस बजे तक लागू रहेगा। साथ ही कई जगह बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं।

पूरे देश में आज ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में अलग मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रदेश अध्यक्ष और नायब सुन्नी शहर काजी पीर सैयद अशरफ हुसैन कादरी ने मुसलमानों से सादगी के साथ ईद मनाएं की अपील की थी। उन्होंने फिजूलखर्ची से बचने की भी सलाह दी।

विज्ञापन

2 of 5
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ईद के पर्व पर दून में सोमवार को रूट डायवर्ट रहेगा। इसके लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है।

विज्ञापन

3 of 5
हरिद्वार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये प्लान सुबह छह बजे से दस बजे तक लागू रहेगा। साथ ही कई जगह बैरियर प्वाइंट बनाए गए हैं। 

4 of 5
देहरादून में ईद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ये रहेगा रूट

- घंटाघर से बिंदाल जाने वाले वाहनों को राजपुर रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

- दर्शनलाल और तहसील से बिंदाल क्षेत्र जाने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से कैंट मार्ग से भेजा जाएगा।

- राजपुर रोड से बिंदाल की ओर जाने वाले वाहनों को घंटाघर से दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।

- बल्लूपुर, किशननगर चौक से घंटाघर लाने वाले वाहनों को कैंट की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun: कुट्टू का आटा खाने से बीमार पड़े कई लोग, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री

- राजपुर क्षेत्र से बिंदाल क्षेत्र जाने वाले वाहनों को दिलाराम चौक से कैंट मार्ग से भेजा जाएगा।

- प्रकाशनगर ईदगाह में नमाज के लिए जाने वाले लोगो को घंटाघर से बिंदाल की ओर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ईद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां रहेंगे बैरियर

- घंटाघर, बिंदाल, यमुना काॅलोनी, अग्रवाल बेकरी, धर्मपुर चौक, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, चंद्रबनी चौक।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें