हत्या
- फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
पड़ोसियों ने उनके घर के पिछले हिस्से में कुछ लोगों के झगड़े और किसी के कराहने की आवाज सुनी थी। पड़ोसी जैसे ही मुख्य दरवाजे पर आए तो वहां से कुछ लोग पिछली दीवार कूदकर भाग निकले। अंदर बाथरूम में देखा तो वहां पर अशोक कुमार गर्ग लहूलुहान हालत में पड़े थे। उनके पेट, छाती, सिर, गले पर गहरे घाव थे। उनके पेट में चाकुओं से इस कदर बेरहमी से वार किए गए थे कि गुप्ता की आंतें भी बाहर आ गई थीं।