देहरादून में हत्या के बाद जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, हत्या की वारदात ने पुलिस सत्यापन व्यवस्था और मकान मालिकों की जिम्मेदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कोठी के सर्वेंट क्वार्टर में रहने वाले परिवार का पुलिस सत्यापन ही नहीं कराया गया था। इतना ही नहीं, हत्या के बाद पुलिस ने जब मकान मालिक से हत्यारोपी और उसकी मृतका पत्नी के पहचान पत्र मांगे तो वह भी उपलब्ध नहीं करा पाए। ऐसे में पुलिस अब मकान मालिक की भूमिका और लापरवाही को लेकर भी पड़ताल कर रही है।