सीबीएसई 12वीं के नतीजों में देहरादून के एशियन स्कूल की छात्रा वत्सला शुक्ला ने सूबे में टॉप किया है। उनके साथ बिरला विद्या मंदिर नैनीताल के वेद त्रिपाठी, देहरादून के इकोल ग्लोबल स्कूल की छात्रा वेदिका अग्रवाल और विजन वैली स्कूल काशीपुर की आस्था मौर्य संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
देहरादून के इकोल ग्लोबल स्कूल की छात्रा वेदिका अग्रवाल
- फोटो : amarujala
परीक्षाफल में ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून के छात्रों का जलवा देखने को मिला है। वत्सला शुक्ला ने परीक्षा में 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
बिरला विद्या मंदिर नैनीताल के वेद त्रिपाठी
- फोटो : amarujala
वेद त्रिपाठी, वेदिका अग्रवाल और आस्था मौर्य ने परीक्षा में 490 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया है।
4 of 6
cbse result
- फोटो : amarujala
इसके अलावा परीक्षा में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल के आशीष उनियाल और आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की गरिमा नरुला प्रदेश में 489 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल के आशीष उनियाल
- फोटो : amarujala
इसके अलावा परीक्षा में ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल के आशीष उनियाल और आरएएन पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की गरिमा नरुला प्रदेश में 489 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे हैं।