फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Film Festival: बॉलीवुड बायकॉट को लेकर मधुर भंडारकर ने कही बड़ी बात, ओटीटी को लेकर भी बोले

Sun, 13 Nov 2022 06:34 PM IST
अलका त्यागी सुनील चंद्र भट्ट, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
मधुर भंडारकर - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के तुलाज इंस्टीट्यूट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिरकत की। इस दौरान अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बॉलीवुड बायकॉट के सवाल पर कहा कि कुछ समय के बाद ऐसा दौर आता है, जब लोगों को बॉलीवुड की फिल्में पसंद नहीं आती हैं।

Dehradun Film Festival:  उत्तराखंड के सिनेमा में हो बड़े कलाकारों की एंट्री, इस ट्रेंड पर बोले ये एक्टर

यह पहले भी होता रहा है। जल्द ही समय बदलेगा और बॉलीवुड की फिल्में एक बार फिर से लोगों के दिलों में राज करेंगी। ओटीटी प्लेटफॉर्म का बॉलीवुड पर असर के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि ओटीटी की वजह से बॉलीवुड फिल्मों के प्रति लोगों का झुकाव कम हुआ है।    

Dehradun:  अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने की सीएम धामी से मुलाकात, शूटिंग के लिए उत्तराखंड को बताया एकदम मुफीद
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी क्षेत्र में सफल होना है तो संघर्ष करना ही पड़ेगा। जो मेहनत और संघर्ष से बचते हैं, वो सफल नहीं हो सकते हैं। फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर जिंदगी की हकीकत को दर्शाती फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
देहरादून फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने चांदनी बार, ट्रैफिक सिग्नल, फैशन जैसी प्रसिद्ध फिल्में दी हैं। उन्हें ट्रैफिक सिग्नल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। मधुर भंडारकर का जीवन बड़े संघर्षों से गुजरा है। वह शुरुआत में एक वीडियो लाइब्रेरी में काम किया करते थे।

4 of 5
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
यहीं से उन्हें फिल्मी जगत का ज्ञान प्राप्त हुआ। बड़े संघर्षों के बाद उन्हें राम गोपाल वर्मा के सहायक के रूप में काम करने का मौका मिला। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई। फिर उन्होंने चांदनी बार फिल्म का निर्देशन किया और इस फिल्म ने उन्हें सफलता की ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया। अभी हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म बबली बाउंसर को लोगों ने खूब पसंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मधुर भंडारकर
बॉलीवुड फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर का कहना है कि बॉलीवुड को रीमेक की जगह नई कहानियों पर काम करना चाहिए। हमारे देश में ऐसे कई किस्से और कहानियां हैं, जिन पर अच्छी फिल्म बनाई जा सकती है। आरआरआर, पुष्पा, कानतारा जैसी फिल्मों को लोग इसीलिए पसंद करते हैं, क्योंकि इनकी स्टोरी बिलकुल नई है। अपनी आने वाली फिल्म इंडिया लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि इसके ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। यह भी एक फ्रैश कहानी है जो लोगों को खूब पसंद आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें