इन डॉगी को देखकर आप पहचान नहीं पाएंगे कि ये खिलौने हैं या फिर सच्ची के डॉगी। देखिए...
विज्ञापन
2 of 6
dog show
ये है शिट जू। एक युवक इसे लेकर देहरादून में आयोजित डॉग शो में पहुंचा। ट्रेनर के इशारे पर दौड़ते भागते डॉगी ने अपने अंदाज से दर्शकों को खूब लुभाया।
विज्ञापन
3 of 6
dog show
शो में अलग-अलग वर्ग के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, 56वें शो में अमृतसर के गुरविंदर सिंह के जर्मन शेफर्ड को, 57वें शो में कोटकापुर के अंकित के रोट विलर को विजेता चुना गया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता डॉगी को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
4 of 6
dog show
रविवार को रेंजर्स मैदान में दून वैली क्लब की ओर से आयोजित 56 वें और 57 वें डॉग शो में देशी और और विदेशी करीब 25 प्रजातियों के 275 से ज्यादा डॉगी ने भाग लिया। निर्णायकों तमिलनाडु के डी कृष्णामूर्ति कजाकिस्तान के नताल्य दोवोस्कोजा और रूस के माइकल परमयाकोन ने डॉगी की फिटनेस, वजन, कद-काठी, आकार की जांच की। इसके बाद आज्ञा का पालन करने और दौड़ लगाने का परीक्षण किया गया। इसके बाद अलग-अलग प्रजातियों के रिस्पांस करने, उछलने और कूदने के आधार पर अंक दिए गए।
विज्ञापन
5 of 6
dog show
देर शाम तक चली प्रतियोगिता में 56वें शो में अमृतसर के गुरविंदर सिंह के जर्मन शेफर्ड को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर कोटकापुर के अंकित के रोट विलर और तीसरे स्थान पर खानपुर के कुलदीप का सेमोयेड, चौथे स्थान पर कोटकापुर के अंकित का लेबराडोर, पांचवें स्थान पर अंबाला के दीपक हांडा का पग, छठे पर लुधियाना के भूपेंद्र सिंह का बर्नार्ड, सातवें स्थान पर बिलारी के आसिफ का ग्रेड डेन, आठवें स्थान पर नई दिल्ली के मोंटू यादव के अमेरिकन स्टाफोर्डशायर टेरियर रहा।
इसके अलावा 57वें शो में दूसरे स्थान पर अमृतसर के गौरव का 182 बीगल, तीसरे स्थान खानपुर के कुलदीप सिंह का सेमोयड रहा। आठ स्थानों पर रहे डॉगी को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजेश गुलाटी, चेयरमैन डॉ. वीके शर्मा, सचिवन नवनीत चौधरी आदि मौजूद रहे।