फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दोस्तों ने पहले खूब शराब पिलाई फिर पानी में डुबाकर की युवक की हत्या, बेहरमी से शव को लगाया ठिकाने

Sun, 05 Mar 2023 08:57 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी
विज्ञापन
1 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गए युवक को दोस्तों ने ही अधिक शराब पिलाकर नदी में धक्का दे दिया था। आरोपियों ने पानी में डुबाकर युवक की हत्या कर दी। इसके बाद शव को 100 मीटर आगे नदी में स्थित गहरे जल कुंड में फेंक दिया।

यह खुलासा आरोपी दोस्तों से पूछताछ में हुआ है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को कालसी थाना पुलिस ने युवक के चारों दोस्तों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि यशपाल सिंह (30) निवासी ग्राम ललोऊ हाल निवासी फतेहपुर हरबर्टपुर विगत मंगलवार को अपने चार दोस्तों सूरज निवासी ग्राम गैरखोल बड़ाबे पिथौरागढ़, प्रीतम निवासी ग्राम देहरा थाना नौगांव अमरोहा यूपी, विनय निवासी ग्राम कंधारपुर बरेली यूपी, चेतन सिंह राठौर निवासी आमगांव बदायूं यूपी के साथ कोटी रोड छिबरौ क्षेत्र में टोंस नदी के किनारे पिकनिक मनाने गया था।

इसके बाद से यशपाल सिंह लापता चल रहा था।परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। खोजबीन किए जाने पर शुक्रवार को नदी से यशपाल का शव बरामद किया गया। कालसी पुलिस ने शुक्रवार देर रात ही चारों साथियों के विरुद्ध हत्या तथा षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया था। 

विज्ञापन

2 of 5
मृतक - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि नदी के किनारे पार्टी के दौरान आरोपियों ने यशपाल चौहान को अत्यधिक शराब पिलाई। 

विज्ञापन

3 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

पास में ही काम कर रहे मजदूरों के जाने के बाद शाम को यशपाल को नदी में धक्का देकर पानी में डुबाकर उसकी हत्या कर दी।

4 of 5
उत्तराखंड पुलिस - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

इसके शव को 100 मीटर आगे नदी में स्थित गहरे जल कुंड में फेंक दिया। थानाध्यक्ष कालसी रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हत्या तथा षड्यंत्र रचने की धारा के अतिरिक्त साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाई गई है।

ये भी पढ़ें...Earthquake in Uttarkashi: एक के बाद एक भूकंप के तीन झटकों से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
घटनास्थल के आसपास के गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। साथी युवकों की मोबाइल डिटेल भी निकलवाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें