फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता का कत्ल: विकासनगर में आगजनी, पथराव और बवाल के बाद 25 मुस्लिम परिवार छोड़ गए घर, मस्जिद पर भी ताला

Tue, 16 Jun 2026 10:50 AM IST
Sharukh Khan प्रविंद्र तुली, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून के सहसपुर थाना इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार को भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद रविवार को सांप्रदायिक हिंसा और बवाल के बाद 
25 मुस्लिम परिवार घर छोड़ गए हैं। मस्जिद पर भी ताला लगा है। पुलिस तैनाती के बावजूद लोग सहम गए।
विज्ञापन
1 of 14
Dehradun communal tension - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देहरादून के विकासनगर में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला में भड़के बवाल ने गांव की सामाजिक तस्वीर बदल दी है। हिंसा, आगजनी और तनाव के बीच 25 से अधिक मुस्लिम परिवार रात के अंधेरे में अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं।

गांव के मुस्लिम मोहल्लों में सन्नाटा पसरा है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद परिवारों के मन से असुरक्षा और दहशत का डर नहीं निकल पा रहा है। भाजपा नेता की मौत के बाद गांव में बड़ी संख्या में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। 

विज्ञापन

2 of 14
मस्जिद में लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय लोग भी सड़कों पर उतर आए। हाथों में डंडे लिए भीड़ एक मस्जिद की ओर बढ़ी, जिसे पुलिस ने मुश्किल से रोका। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के मकानों पर कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी थी कि सुबह 10 बजे तक कार्रवाई नहीं होने पर वे स्वयं कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 14
घरों में लगा ताला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
निर्धारित समय तक कार्रवाई नहीं होने पर आरोपियों के दो घरों में आग लगा दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटनाक्रम के बाद शनिवार रात से ही कई मुस्लिम परिवार अपने घरों में ताले लगाकर रिश्तेदारों के यहां चले गए।

 

4 of 14
बैरागीवाला में हुई घटना में मारे गये युवक की मौत के बाद रोते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ लोग जल्दबाजी में बिना ताला लगाए ही घर छोड़ गए। गांव में करीब 25 से अधिक घर बंद पड़े हैं। मुस्लिम बाहुल्य गलियों में सन्नाटा है और लोग किसी भी अनजान आहट पर घरों के भीतर से झांककर हालात का अंदाजा लगा रहे हैं। मौजूदा परिस्थितियों के कारण अधिकांश परिवार खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 14
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद हुए हंगामें के दौरान हुए पथराव के बीच खुद को बचाते पुलिस अधिकारी - फोटो : धर्मेंद्र भट्ट
यह था पूरा मामला
सहसपुर में भाजपा नेता की हत्या के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़की

देहरादून के सहसपुर थाना इलाके के बैरागीवाला गांव में शनिवार को भाजपा नेता विनोद की हत्या के बाद रविवार को सांप्रदायिक हिंसा और भड़क गई। आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद गांव से भागी भीड़ ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया जहां करीब आधे घंटे तक पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक चली। शाम को फिर पत्थर बिछाकर हाईवे जाम कर दिया गया। 

 
विज्ञापन

6 of 14
पथराव करते लोगों पर लाठी भांजते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तनाव को देखते हुए दून-पांवटा साहिब हाईवे पर शाम को आईटीबीपी तैनात कर दी गई। शाम को प्रशासन ने हत्यारोपियों का घर पूरी तरह जमींदोज कर दिया। इससे पहले दोपहर में दो दुकानें ढहाईं थीं। 

 
विज्ञापन

7 of 14
पुलिसकर्मियों को देख खेतों में दौड़ते पथराव कर रहे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विनोद के सिर पर  हथौड़े से किया वार
वैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने के विवाद में शनिवार को दूसरे समुदाय के करीब 40 लोगों ने भाजपा नेता विनोद और उनके भाइयों अशोक व राजेश पर हमला कर दिया। विनोद के सिर पर अमन समेत कई लोगों ने हथौड़े से वार कर दिया, अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

 

8 of 14
पुलिसकर्मियों को देख खेतों में दौड़ते पथराव कर रहे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों के दो घरों में लगाई आग
अशोक और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश पनप गया। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और हिंदू संगठनों से जुड़े लोग गांव में जुट गए। कुछ लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी। 

 

9 of 14
हंगामा कर रहे युवक को पकड़ते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया
पुलिस टीम पर भी पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। गांव से भागे प्रदर्शनकारियों ने हाईवे जाम करने की कोशिश की, लेकिन वहां भी पुलिस ने बलपूर्वक सभी को हटा दिया। इस दौरान कुछ वाहनों को भी जला दिया गया। 

 

10 of 14
पथराव करते लोगों पर लाठी भांजते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद डीएम के आदेश पर पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में हत्यारोपियों के एक घर और दो दुकानों पर बुलडोजर चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। गांव से बाहर आम के बगीचों से लेकर गांव की गलियों तक पुलिस टीमें चप्पे-चप्पे पर तैनात रहीं। पुलिस और आईटीबीपी ने गांव में फ्लैगमार्च किया।

11 of 14
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव करते आक्रोशित लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाजपा नेता की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में पुरानी रंजिश के चलते भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी विनोद कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने लक्खनवाला निवासी एक और आरोपी इम्तियाज को सोमवार को सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस वारदात में शामिल रज्जाक, उसके भाई जावेद, सलमान और शहबाज को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था।
 

12 of 14
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद लोगों ने आरोपियों के घर में लगाई आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के सिर पर हथौड़ा मारने वाला आरोपी अमन अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर
अन्य सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। मृतक के सिर पर तीन बार हथौड़ा मारने वाला आरोपी अमन अब भी पुलिस की पहुंच से बाहर है। वारदात में शामिल 25 से 30 अज्ञात आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच कर रही है।

 

13 of 14
बैरागीवाला में हुई घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पलटा ट्रैक्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बैरागीवाला गांव में शनिवार को ट्यूबवेल से खेत में पानी छोड़ने पर मासूम, उसके बेटों और अन्य रिश्तेदारों ने मिलकर विनोद कुमार और उनके भाइयों पर हमला बोल दिया था। विनोद और उनके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। विनोद कुमार की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 

 
विज्ञापन

14 of 14
देहरादून में भाजपा नेता की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया मृतक के भाई अशोक कुमार की ओर से कोतवाली में शिकायत दी थी। शिकायत पर मासूम उसके बेटे रज्जाक, अमन, जावेद, अन्य रिश्तेदार यूनुस, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, आदिल, शमून, सलमान, इंतजार समेत 30-40 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सहसपुर अनुज कुमार ने बताया अन्य आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें