देहरादून ओएनजीसी चौक हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धेश के पिता ने दर्ज कराया कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा
ओएनजीसी चौक हादसे के चार दिन बाद घायल सिद्धेश के पिता की ओर से कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। इस हादसे में सिद्धेश के छह दोस्तों की मौत हुई थी। जबकि, सिद्धेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिद्धेश के पिता विपिन अग्रवाल निवासी राजपुर रोड ने कैंट थाने में तहरीर दी है। इस मामले में कंटेनर के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस विभिन्न पहलुओं को लेकर जांच कर रही है। कंटेनर चालक की तलाश की जा रही है। इसके अलावा भी कई अन्य दिशाओं में पुलिस की जांच चल रही है।