फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद कुछ ऐसा हो जाता है आपकी राजधानी का हाल

Thu, 23 Jun 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
dehradun after rain
मानसून ने आते ही दूनवासियों पर कहर ढाना शुरू कर दिया है। मानसून की दूसरी बारिश से भूस्खलन और कई इलाकों में जलभराव होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश के दौरान मसंदोवाला में भूस्खलन के कारण अचानक बड़ी जलधारा के साथ काफी मलबा आने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद कुछ ऐसा हो जाता है आपकी राजधानी का हाल

2 of 6
dehradun after rain
लोगों के घरों में भी मलबा घुस गया और कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। करीब आधे घंटी की बारिश ने ही कौलागढ़, खुड़बुड़ा मोहल्ला, कांवली रोड, सुभाष नगर, मोहब्बेवाला, आईएसबीटी आदि क्षेत्रों के लोगों को डरा दिया।
विज्ञापन

बारिश के बाद कुछ ऐसा हो जाता है आपकी राजधानी का हाल

3 of 6
dehradun after rain
बुधवार को शाम करीब पौने छह बजे बारिश के दौरान कौलागढ़ गांव के आगे मसंदोवाला में भूस्खलन के कारण सुमन सिंह,
टीएस असवाल, दिल बहादुर थापा और काजीराम पेटवाल के घरों में मलबा और पानी घुस गया। कई स्थानों पर सड़कें भी सिरे
से गायब हो गईं।

बारिश के बाद कुछ ऐसा हो जाता है आपकी राजधानी का हाल

4 of 6
dehradun after rain
खुड़बुड़ा मोहल्ले का बड़ा हिस्सा जलभराव से प्रभावित रहा। बुधवार को बारिश के दौरान श्री गुरु राम राय पब्लिक इंटर कालेज
ब्लॉक बी के आसपास के कई घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद कुछ ऐसा हो जाता है आपकी राजधानी का हाल

5 of 6
dehradun after rain
आधे घंटे की बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। महेंद्र जैन, पंकज जैन, ईश्वर सोलंकी, अशोक कुमार के घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद कुछ ऐसा हो जाता है आपकी राजधानी का हाल

6 of 6
dehradun after rain
कौलागढ़ क्षेत्र में भी बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव हो गया। लक्ष्य विहार में कई घरों में पानी घुस गया। शुभम तोमर, ऋषि चौहान, ओमदत्त शर्मा का कहना है कि यहां ड्रेनेज की कोई व्यवस्था नहीं है। इस वजह से घरों में पानी घुस जाता है। लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति भी गुस्सा देखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें