फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधे घंटे तक महादेव का रुद्राभिषेक करेंगे PM मोदी, तस्वीरों में देखिए कैसा सजा है बाबा का धाम

Wed, 03 May 2017 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केदारनाथ
विज्ञापन
1 of 5
भगवान आशुतोष के बारह ज्योतिर्लिंगों में से ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट आज बुधवार सुबह 8.50 बजे आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। कपाटोद्घाटन का साक्षी बनने के लिए मंगलवार देर शाम तक करीब तीन हजार श्रद्धालु केदारनाथ पहुंचे चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बुधवार को सुबह 9.30 बजे मंदिर में पूजा अर्चना में शामिल होंगे और करीब आधे घंटे तक रुद्राभिषेक करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर केदारपुरी को छावनी में तब्दील कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रधानमंत्री की अगवानी को पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी, रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा समेत भाजपा के तमाम नेता और प्रशासन के अधिकारी मंगलवार देर शाम तक केदारनाथ पहुंच चुके हैं।

4 of 5
कपाटोद्घाटन की बेला पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने खास तैयारियां की हैं। केदारनाथ मंदिर को बारह कुंतल गेंदे के फूल और बेल पत्री की मालाओं से सजाया है। मंदिर मार्ग और परिसर में भी खास साज-सज्जा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीकेटीसी गेंदे व त्रिमूला के फूलों से बनी माला से प्रधानमंत्री का स्वागत करेगी और परपंरा के अनुसार रिंगाल की टोकरी में केदार कलेऊ के रूप में रोट व अरसे उन्हें भेंट करेगी। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि कपाट खुलने की परंपरा को धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से यादगार बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें