फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: घर से काम के लिए निकले थे मजदूर, खाई में वाहन गिरते ही मच गई चीख पुकार, ऐसे हुआ रेस्क्यू

Fri, 29 Mar 2019 05:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
1 of 6
हादसे के बाद रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के चमोली जिले में पोखरी-वल्ली-हरिशंकर-रौता सड़क पर मजदूरों को ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली के खाई में गिरने से चीख पुकार मच गई। शुक्रवार को सुबह दस बजे पोखरी से मजदूरों को लेकर ट्राला रौता गांव की ओर जा रहा था, लेकिन पोखरी से करीब 25 किलोमीटर दूर गनियालाधार में ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। 
विज्ञापन

2 of 6
हादसे के बाद रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
वाहन में ग्यारह नेपाल मूल के मजदूर सवार थे, जिनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है, जबकि आठ मजदूरों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में प्राथमिक उपचार के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया ।
विज्ञापन

3 of 6
हादसे के बाद रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
हादसे में इंद्र बहादुर बोरा (48) पुत्र मान बहादुर ग्राम-लम्सुख दल्लु जिला-देलेख नेपाल, धरमवीर (56) पुत्र प्रेम सिंह ग्राम-नसवाला पोस्ट-बड़ापुर बिजनौर और गीता देवी (42) पत्नी चंद्र बहादुर ग्राम-दुंगेश्वर जिला देलेक अंचल भेरी नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई है।

4 of 6
हादसे के बाद रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी देवी पत्नी कर्ण बहादुर, सीता देवी पत्नी तेज बहादुर, चंद्रा ठाकुर पत्नी विक्रम ठाकुर, रमजान पुत्री राम बहादुर हादसे में घायल हुए हैं। साथ ही चार मजदूरों को हल्की चोट आई है। 
विज्ञापन

5 of 6
हादसे के बाद रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों और पुलिस के जवानों ने घायलों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। यहां से प्राइवेट वाहनों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हादसे के बाद रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला
प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है। पोखरी के थानाध्यक्ष अनिरुद्घ मैठाणी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें