फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खाई में गिरते ही इधर-उधर बिखर गए शव, घायलों की चीखों से मच गया कोहराम, दर्दनाक तस्वीरें...

Sat, 08 Sep 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)
विज्ञापन
1 of 6
accident in ramnagar
गुरुवार शाम को रामनगर में हुए बस हादसे से पूरी घाटी में कोहराम मच गया। बस खाई में गिरने के बाद दुर्घटना स्थल स्यालढूंगा और भतरौंजखान-भिकियासैण अस्पतालों में चीख पुकार मची रही। कई लोग अपने सगे संबंधियों को खोजने निकल पड़े। बस में सवार अपने रिश्तेदारों के जिंदा नहीं बचने की आशंका से भी कई ग्रामीणों की हवाइयां उड़ी रहीं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
accident in ramnagar
बस खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घायलों की चीत्कारों से घाटी गूंज उठी। जिसने भी सुना वह सहायता के लिए मौके की ओर दोड़ पड़ा। खाई में शव और घायल लोग इधर-उधर छितराए हुए थे। उनकी कराहें घाटी को भी रुला रहीं थी।
विज्ञापन

3 of 6
accident in ramnagar
भतरौंजखान निवासी कमला देवी अपनी बेटी मानसी को नवोदय विद्यालय चौनलिया में छोड़ने जा रही थी लेकिन बस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का पता लगा कमला देवी के घर पर कोहराम मच गया।

4 of 6
accident in ramnagar
मानसी की दादी आनंदी देवी बदहवास हालत में रोते चिल्लाते घटना स्थल के लिए दौड़ पड़ी। कुछ लोग उन्हें जीप में बैठाकर घटना स्थल तक लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहू कमला और नातिन मानसी को अस्पताल भर्ती करा दिया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
accident in ramnagar
आनंदी देवी नातिन मानसी के लिए चिल्लाती रही और कहने लगी कि दोनों की जान नहीं बची है। बाद में अस्पताल पहुंचने पर जब नातिन मानसी और बहु घायल अवस्था में मिले तो दादी मानसी से लिपट पड़ी।     
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident in ramnagar
दुर्घटना में मौत के शिकार हुए 20 वर्षीय हिमांशु नेवल गांव हरड़ा का रहने वाला था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह दन्पों में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह भतरौंजखान महाविद्यालय में बीए का छात्र था। बताया गया है कि आज वह अपने किसी रिश्तेदार के पास भिकियासैंण जाने के लिए इस बस में सवार हुआ था लेकिन दुर्घटना में उसकी जान चली गई। हिमांशु की मौत की जानकारी मिलने के बाद उसके घर हरड़ा और ननिहाल में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें