फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हादसा होते ही चारों तरफ बिखर गए शव, एक ही गांव के थे 12 लोग, तस्वीरें देख आंखे भर आएंगी

Tue, 04 Sep 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
1 of 5
accident in uttarrkashi
गंगोत्री हाईवे पर हुए वाहन हादसे के बाद से पूरी असी गंगा घाटी में मातम पसरा हुआ है। जिला अस्पताल पहुंच रहे मृतकों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस हादसे में भंकोली गांव के ही 12 लोगों की मौत हुई है। इनमें से पांच तो एक ही परिवार के हैं, जबकि एक दूसरे परिवार के दो बेटों को इस हादसे में काल के क्रूर हाथों ने छीन लिया है।

2 of 5
accident in uttarrkashi
दुर्घटना स्थल पर टैंपो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होते ही इस धार्मिक यात्रा में चल रहे सभी वाहन मौके पर रुक गए। यात्रा में शामिल सभी लोग एक दूसरे के करीबी रिश्तेदार थे। हादसा स्थल से शवों के निकाले जाने के दौरान यहां कोहराम मच गया।

3 of 5
accident in uttarrkashi
भंकोली गांव में धार्मिक यात्रा के लौटने पर इसके स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन ग्रामीणों को क्या मालूम था कि ऐसी दुखद सूचना पहुंचेगी।  हादसे की सूचना मिलते ही न सिर्फ भंकोली गांव बल्कि पूरी असी गंगा घाटी में मातम पसर गया। मृतकों के शवों और घायलों को जिला अस्पताल लाते ही परिजन यहां पहुंचने लगे। यहां भी हर तरफ परिजनों का विलाप ही सुनाई दिया।

4 of 5
accident in uttarrkashi
भंकोली गांव निवासी ममता रावत, विजेंद्र रावत, त्रिभुवन सिंह आदि ने बताया कि हादसे में मृत जगदीश रावत, बचन सिंह एवं रामवीर रावत तीनों सगे भाई थे। इसमें जगदीश की पत्नी रामप्यारी देवी और रामवीर की पत्नी सकला देवी की भी हादसे में मौत हो गई। जबकि रामवीर की बेटी मीनाक्षी गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

5 of 5
accident in uttarrkashi
हादसे में मृत विरेंद्र रावत एवं सोबेंद्र रावत भी सगे भाई थे। रणवीर रावत की हादसे में मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी राधा गंभीर रूप से घायल हुई। इसी हादसे में जसोदा देवी और उनका बीस वर्षीय बेटा आकाश भी काल के गाल में समा गए। इन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Next
AU ऐप में पढ़ें