केदारनाथ: कंकालों को देख सहम जाते हैं लोग!
Mon, 16 Jun 2014 08:57 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
केदारनाथ में आपदा के एक साल पूरे होने के पहले केदारनाथ घाटी के जंगलचट्टी के जंगलों में कई नरकंकाल/शव मिले हैं।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
इन फोटो के माध्यम से हम चाहते हैं कि आपदा में बिछुड़े अपने परिजनों को ढूढ़ रहे पीड़ित इनसे अपनों की पहचान कर सकें।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
जंगल में तलाशी में पुलिस को कंकालों के साथ कपड़े, जूते और अन्य निशानियां भी प्राप्त हुई हैं जिन्हें सुरक्षित कर रखा जा रहा है।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
इसके साथ ही कंकालों और शवों का डीएनए लेकर विसरा सुरक्षित रखा जा रहा है।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
डीएनए इसलिए लिया जा रहा है ताकि लोग अपने परिजनों के बारे में पता कर सकें।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
आपदा के दौरान केदारनाथ घाटी में फंसे कई लोग जान बचाने के लिए जंगलचट्टी के जंगलों में ऊपर की ओर चले गए थे।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
माना जा रहा है कि ऊपर गए लोग वहां भी खुद को नहीं बचा सके।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
इनमें से कुछ ही लोग ऐसे खुशनसीब रहे जो यहां से बचकर वापस आ पाए।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
इन्हीं में से बचकर वापस आए हरियाणा के एक युवक के बेटे को तलाश करने जंगलों में गई जहां पुलिस को जंगल में पांच नरकंकाल मिले।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
पांच नरकंकालों के मिलने की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
इसके बाद प्रशासन ने जंगलों में ऊपर की तरफ कांबिंग शुरू की।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
इस कांबिंग में पुलिस को शुक्रवार की शाम को 9 नरकंकाल और 3 शव बुरी तरह सड़ी गली अवस्था में मिले।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
ये सभी नरकंकाल ऐसी जगह मिले हैं जहां पर आसानी से पहुंचा नहीं जा सकता है।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
बाढ़ और भूस्खलन से अपनी जान बचाने के लिए ये लोग ऊपर इस उम्मीद में गए होंगे कि बाद में कोई बचाने तो आएगा ही।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
पर इन लोगों को बचाने कोई नहीं पहुंचा और इन्हें वहीं पर अपनी जान गंवानी पड़ी।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
ऐसा माना जा रहा है कि इन लोगों ने बाढ़ से तो खुद को बचा लिया पर बारिश और ठंड से खुद को न बचा सके।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
वैसे ये भी अनुमान जताया जा रहा है कि इनमें से कुछ जंगली जानवरों के शिकार बन गए होंगे।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
इन हड्डियों के पास बिखरे कंगनों को देखकर ये अंदाजा लग रहा है कि ये कंकाल किसी महिला का होगा।
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
एक चट्टान के पास पड़े लोगों के कपड़े। शायद लोग इसके नीचे बारिश से बचने के लिए छिपे हों.
केदारनाथ: कंकालों को देखकर सहम जाते हैं लोग!
आस-पास के इलाकों में अभी भी आपदा में लापता लोगों की तलाश में परिजनों ने पोस्टर लगाए हुए हैं। सभी फोटो: संदीप थपलियाल/अमर उजाला।