फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें, लापरवाही से DBIT के छात्र की मौत, कॉलेज में कोहराम

Fri, 26 Feb 2016 02:53 PM IST
राजीव गुप्ता/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
देहरादून में प्रेमनगर के डीबीआईटी कॉलेज की लापरवाही से एक छात्र की मौत के बाद नाराज छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। मौत से गुस्साए छात्र और मृतक के परिजनों ने वॉर्डन को घेर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

तस्वीरें, लापरवाही से DBIT के छात्र की मौत, कॉलेज में कोहराम

2 of 8
शुक्रवार के छात्र की मौत से गुस्साए छात्रों ने कॉलेज में जमकर बवाल किया और तोड़फोड़ की। मौके पर भारी फोर्स तैनात है। इधर, छात्र के ताऊजी पिथौरागढ़ से दून पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

तस्वीरें, लापरवाही से DBIT के छात्र की मौत, कॉलेज में कोहराम

3 of 8
फोन पर दर्शन के पिता भारत सिंह खोलिया निवासी पिथौरागढ़ ने कॉलेज प्रबंधन को बेटे की मौत के लिए पूरी तरह जिम्मेदार बताया है। साथ ही इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराने की बात भी कही है।

तस्वीरें, लापरवाही से DBIT के छात्र की मौत, कॉलेज में कोहराम

4 of 8
बृहस्पतिवार शाम छह बजे के करीब डीबीआईटी कॉलेज परिसर में क्रिकेट खेल रहा छात्र दर्शन सिंह खोलिया (20) पानी पीने गया। इसी बीच पैर फिसलने से वह कांच के दरवाजे से टकरा गया। इससे टूटे कांच के टुकड़े उसके घुटने और पैर में लगे, जिससे तेजी से ब्लीडिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें, लापरवाही से DBIT के छात्र की मौत, कॉलेज में कोहराम

5 of 8
छात्रों का आरोप है कि प्रबंधन को बताने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने दर्शन के फस्टएड की व्यवस्था नहीं की। जबकि दो कदम की दूरी पर कॉलेज के भीतर ही फार्मेसी डिपार्टमेंट हैं, जहां से उसे प्राथमिक उपचार मिल सकता था।
विज्ञापन

तस्वीरें, लापरवाही से DBIT के छात्र की मौत, कॉलेज में कोहराम

6 of 8
इसी बीच प्रबंधन ने मोबाइल नेटवर्क भी बंद करा दिया ताकि मामले की जानकारी बाहर तक नहीं जाए (उस क्षेत्र में मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क कम हैं, इस वजह से कॉलेज ने अपना टॉवर लगवाया है)।
विज्ञापन

तस्वीरें, लापरवाही से DBIT के छात्र की मौत, कॉलेज में कोहराम

7 of 8
छात्रों के मुताबिक जब 108 नंबर पर फोन करने की कोशिश की तो फोन नहीं लग रहे थे। इससे नाराज छात्रों ने हंगामा शुरू किया तो कॉलेज की एंबुलेंस के ड्राइवर की तलाश शुरू हुई। इस बीच लगातार खून बहने से दर्शन की हालत खराब होती जा रही थी।
विज्ञापन

तस्वीरें, लापरवाही से DBIT के छात्र की मौत, कॉलेज में कोहराम

8 of 8
करीब एक घंटे बाद छात्र को पहले प्रेमनगर अस्पताल और फिर वहां से महंत इंदिरेश अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कॉलेज से आए लोग दर्शन की बॉडी मोर्चरी में रखवाकर चलते बने। छात्रों के मुताबिक कॉलेज ने हादसे के दौरान मौके पर मौजूद छात्रों को परिसर के बाहर जाने से रोक दिया। इसके पीछे उनकी मंशा मामले की जानकारी बाहर नहीं आने देने की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें