राजधानी देहरादून में भगवान शिव का रूप बनाकर यह प्रतिभागी डांस आइडल चैपियनशिप के ऑडिशन में भाग लेने पहुंचा। (फोटोः राजीव गुप्ता) नेक्स्ट राउंड के लिए चयनित होने के बाद उसने अपने घर पर फोन से खुशखबरी दी। इस ऑडिशन से सेमीफाइनल के लिए प्रतिभागी चुने गए। सात सितंबर को सेमीफाइनल होगा। कारगी स्थित श्री स्पोर्ट्स एकेडमी में करीब सौ प्रतिभागियों में से पचास का चयन सेमीफाइनल के लिए किया गया। ऑडीशन लेने वाले चिराग शर्मा ने बताया कि इन चयनित प्रतिभागियों को डांस का प्रशिक्षण दिया जाएगा।