फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं

Tue, 15 Mar 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन - फोटो : file photo
हरिद्वार जिले के खानपुर से कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं। ये कांग्रेस विधायक हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कुछ माह पहले डांस वीडियो को लेकर चर्चाओं में आए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं

2 of 7
‌कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : file photo
पत्नी के पंचायत चुनाव से ऐन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में चैंपियन दोनों हाथों में पिस्टल लेकर डांस करते नजर आए। साथ में उनकी पत्नी रानी देवयानी समेत परिवार के लोग भी मौजूद थे। इससे पहले चैंपियन ने कभी आईआईटी रुड़की में छात्रों के बीच शर्ट उतारकर अपने मसल्स से वाहवाही लूटी है तो कभी अवैध खनन करने वालों को दौड़ाकर दबंगई का अहसास कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं

3 of 7
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन - फोटो : file photo
खानपुर विधायक और राज्य खनिज विकास परिषद के अध्यक्ष कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को एक टीवी चैनल पर चले एक वीडियो में कुंवर प्रणव को किसी अधिकारी का नाम लेकर धमकाते हुए दिखाया गया था। बताया गया कि लक्सर क्षेत्र की एक फैक्ट्री से कुछ कर्मचारियों को प्रबंधन ने काम से हटा दिया था। कर्मचारी काम पर वापस रखवाने की सिफारिश लेकर कुंवर प्रणव के पास गए थे। आरोप है कि इस दौरान प्रणव ने फैक्ट्री के महाप्रबंधक को धमकी दी।

कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं

4 of 7
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन - फोटो : file photo
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बेटे कुंवर दिव्य प्रताप सिंह ने फिनलैंड में डबल ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में पदक जीता था। दिव्य प्रताप सिंह के वापस आने पर अखिल भारतीय गूर्जर महासभा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। प्रशासनिक भवन में हुए समारोह में चैंपियन और उनके कई समर्थकों ने खुशी में अपनी राइफलों और बंदूकों से जमकर फायरिंग की थी। सिविल लाइंस कोतवाली में इस बारे में प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं

5 of 7
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन - फोटो : file photo
गुलदार की खाल पहने हुए कुंवर प्रणव चैंपियन की पत्नी कुंवरानी देवयानी गुलदार की खाल पहनी जैकेट की तस्वीरें खूब चर्चाओं में रही। वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने प्रमुख वन संरक्षक को वन संरक्षण अधिनियम के तहत जांच कर कार्रवाई। कुंवर प्रणव चैंपियन अपने फेसबुक अकाउंट में इस बात का जिक्र किया कि गुलदार की यह खाल उन्हें विरासत में मिली।
विज्ञापन

कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं

6 of 7
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन - फोटो : file photo
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन एक बार फिर पिस्टल तानने पर विवाद में घिरे। देहरादून मोहनी रोड निवासी मनोहर जैसवार दिवाली की रात घर में त्योहार मना रहे थे। तभी रामसिंह नाम का व्यक्ति शराब पीकर घर में घुसा और मोबाइल रिचार्ज कराने को कहा। मनोहर ने रात अधिक होने की बात कही तो रामसिंह खुद को विधायक चैंपियन का कर्मचारी बताते हुए गालीगलौच कर चला गया। कुछ देर बाद रामसिंह कार में कुछ युवकों को लेकर पहुंचा। सभी ने शराब पी हुई थी। उनके साथ विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन, एक पुलिसकर्मी और गनर भी थे। विधायक ने घर में घुसकर मनोहर पर पिस्टल तान दी। आरोप है कि विधायक ने पूरी गोलियां शरीर में उतारने की धमकी दी। चैंपियन और उनके साथियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विधायक ने कहा कि अगर फिर कभी उनके किसी भी आदमी का कहना नहीं माना या फिर शिकायत की तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के इस विधायक के लिए नियम तोड़ने के लिए बने हैं

7 of 7
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन - फोटो : file photo
इतना ही नहीं चैंपियन के सामने एक कार्यक्रम में महिला डांसरों के हर ठुमके पर जमकर नोट बरसे। यही नहीं, कई लोगों ने हवा में हथियार भी लहराए। स्टेज पर मौजूद अध्यक्ष राव सज्जाद के साथ कैबिनेट स्तर के दर्जाधारी मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने भी इन बालाओं पर नोट बरसाए। मामला दरगाहों और मस्जिदों का सरंक्षण करने वाले वक्फ के अध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण आयोजन विवादों में घिर गया। उलेमाओं समेत तमाम लोगों ने नाराजगी जताते हुए ताजपोशी पर ही सवाल उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें