फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृपक्ष में जरूर करें ये दस महादान, घर पर बरसेगी पितरों की कृपा

Sat, 17 Sep 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
dan in pitra paksha - फोटो : AmarUjala
आज से पितृपक्ष शुरू हो गया है। इस दौरान अपने पितरों को श्राद्ध एवं तर्पण कर उनकी शांति की प्रार्थना की जाती है। हिंदू धर्म में दान का बहुत ही महत्व है। आइए जानते हैं पितृपक्ष में करें कौन से दान-
विज्ञापन

2 of 10
kala til
1- तिल दान- पितृपक्ष में होने वाले श्राद्ध में ‌काले तिल का बहुत ही महत्व है। श्राद्ध पक्ष में दान करते वक्त हाथ में काला तिल रखकर दान करना चाहिए। काला तिल भगवान विष्णु को प्रिय है।
विज्ञापन

3 of 10
annadan
2- अन्नदान- इस दान में आप कोई भी दान कर सकते हैं। पूर्ण श्रद्धा से किए गए इस दान से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

4 of 10
gold
4- स्वर्णदान- स्वर्ण का दान करने से परिवार में कलह दूर होती है। यदि स्वर्ण दान न कर सकते हों तो यथाशक्ति धनदान कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
cloth
5- वस्त्रदान- शास्त्रों में कहा गया है कि पितरों को भी ऋ‌तुओं का अहसास होता है। इसके लिए वे अपने वंशजों से वस्त्र की अपेक्षा रखते हैं। वस्त्र दान से यमदूत का भय भी खत्म होता है।
विज्ञापन

6 of 10
चांदी - फोटो : Getty
6- चांदी दान- पुराणों में लिखा गया है कि पितरों का निवास चंद्र के ऊपरी भाग में है। पितरों को चांदी की वस्तुएं बहुत ही प्रिय है।
विज्ञापन

7 of 10
land - फोटो : डेमो पिक
7- भूमि दान- महाभारत में वर्णित है कि भूलवश बड़े से बड़े पाप से भूमिदान मुक्ति दिलाता है। श्राद्ध पक्ष में भूमि का दान करने से व्यक्ति को स्थाई संपत्ति और अतुल वैभव प्राप्त होता है।

8 of 10
cow
8- गौ दान- गौ दान को सभी दानों में श्रेष्ठ माना गया है। श्राद्ध पक्ष में गौ दान व्यक्ति को सुख और ऐश्वर्य दिलाता है।

9 of 10
jaggery
9- गुड़ दान- गुड़ दान से पितर अतिशीघ्र प्रसन्न होते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
salt - फोटो : AmarUjala
10- नमक का दान- नमक दान के पहले ब्राह्णण में अपने पितरों की छवि देखते हुए उन्हें पूर्ण श्रद्धा एवं स्नेह से भोजन कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें