फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ग्राहकों के लिए बेहद बुरी खबर, बैंकों में फिर नोटों का संकट

Mon, 25 Dec 2017 08:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
Money
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निर्देश दिए थे कि 200 और 50 रुपये के नोट ही बैंकों की ओर से बांटे जाएंगे, लेकिन देहरादून के बैंकों में करीब दो माह से नए नोट नहीं आए हैं। केवल दो हजार और 100 रुपये के नोटों से काम चल रहा है।
 
विज्ञापन

2 of 6
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया - फोटो : SELF
आरबीआई ने बीते दिनों कहा था कि चूंकि 50 और 200 रुपये के नए नोट अभी एटीएम से वितरित नहीं हो पा रहे हैं, लिहाजा एटीएम से दो हजार के ज्यादा नोटों की निकासी हो रही है।

 
विज्ञापन

3 of 6
एटीएम - फोटो : SELF
दो हजार रुपये के नोटों की बढ़ती किल्लत को देखते हुए आरबीआई ने निर्देश दिए थे कि बैंकों से 50 और 200 रुपये के नए नोट वितरित किए जाएं। लेकिन बैंकों में करीब दो माह से नए नोट नहीं आए हैं।

 

4 of 6
pnb bank - फोटो : सोशल मीड‌िया
बैंकों का कहना है कि इससे करेंसी की किल्लत बढ़ती जा रही है। पीएनबी के अधिकारी एस कुमार ने बताया कि लंबे समय से 50 और 200 रुपये के नोट नहीं आने की वजह से परेशानी पैदा हुई है।

 
विज्ञापन

5 of 6
money
उन्होंने बताया कि ग्राहकों को बैंक शाखा और एटीएम से मजबूरी में 2000 और 100 रुपये के नोट ही देने पड़ रहे हैं। इससे बड़े नोटों की भी किल्लत बढ़ गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसबीआई - फोटो : File Photo
एसबीआई के अधिकारियों के मुताबिक, करेंसी चेस्ट में काफी समय से 50 और 200 के नोट नहीं आए हैं, जिससे आपूर्ति प्रभावित हुई है। जल्द नए नोट आने वाले हैं, जिसके बाद बैंकों को यह वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें