फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन साफ कर रही महिला ने पीछे मुड़कर देखा तो रेंग रहा था ये, तभी मारा झपट्टा और फिर...

Sun, 01 Oct 2017 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
1 of 6
crocodile
घर के आंगन में काम कर रही महिला को अचानक पीछे मुड़कर देखा तो ये रेंग रहा था। तभी उसने महिला को निगलना शुरु कर दिया और इसके बाद जो हुआ आगे पढ़िए..
विज्ञापन

2 of 6
7 feet long crocodile enters in village person's house - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
घर में घुसे मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने किसी तरह घर से भाग कर जान बचाई। इसके बाद मगरमच्छ घर के बाहर नाली में जा घुसा। करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

3 of 6
crocodile
लक्सर कस्बे के शिवपुरी मोहल्ला में कुंवरपाल का घर है। बृहस्पतिवार को परिवार की एक महिला घर के आंगन में साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान एक विशालकाय मगरमच्छ घर के आंगन में जा घुसा।

4 of 6
crocodile
मगरमच्छ को घर के आंगन में देख महिला के होश उड़ गए, जब तक महिला को कुछ समझ आता, तब तक मगरमच्छ ने महिला पर हमला कर दिया।  महिला ने होशियारी से काम लेते हुए पास में पड़ी चारपाई को मगरमच्छ के ऊपर डाल दिया।
विज्ञापन

5 of 6
crocodile - फोटो : amar ujala
वहीं, घर के आंगन से बाहर भाग जान बचाई। जिसके बाद महिला ने घर के आंगन में मगरमच्छ के होने की जानकारी लोगों को दी। देखते ही देखते मौके पर मगरमच्छ को देखने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ एक नाली में जा घुसा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
12 feet crocodile - फोटो : Self
सूचना मिलने के करीब दो घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसके बाद मगरमच्छ को नदी में छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें