फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के भक्तों पर होगी सोने-चांदी की 'बरसात'

Sun, 27 Nov 2016 05:18 PM IST
प्रमोद सेमवाल / अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
1 of 8
kedarnath, badrinath
देश-दुनिया में मशहूर भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के भक्तों पर अब सोने-चांदी की 'बरसात' होगी। 
 
विज्ञापन

2 of 8
बदरीनाथ धाम - फोटो : AmarUjala
अगले साल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के साथ चांदी के सिक्के भी दिए जाएंगे। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) को चांदी के सिक्के बनाने के लिए राज्य सरकार से भी अनुमति मिल गई है। सिक्के के दोनों ओर बदरीनाथ की प्रतिमा खुदी होगी। दूसरे चरण में केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को प्रसाद के साथ चांदी के सिक्के उपलब्ध होंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 8
kedarnath
अभी बीकेटीसी के पास अचल संपत्ति के रुप में बदरीनाथ में करीब 30 कुंतल और केदारनाथ में सात कुंतल चांदी जमा है। तीर्थयात्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में बड़ी मात्रा में सोना और चांदी को गुप्त दान के रुप में देते हैं।
 

4 of 8
चांदी के सिक्के - फोटो : Getty
अब बीकेटीसी को इसकी देखरेख करनी भारी पड़ रही है। वर्ष 2014 में समिति ने राज्य सरकार से चांदी को सिक्कों में तब्दील कर तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रुप में बांटने की अनुमति मांगी थी। अब दो वर्ष बाद सरकार से भी इसकी अनुमति मिल गई है।
 
विज्ञापन

5 of 8
badrinath - फोटो : AmarUjala
समिति की कोशिश है कि अगले वर्ष 2017 की तीर्थयात्रा शुरू होने पर धाम में काउंटर लगाकर तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रुप में चांदी के सिक्के बांटे जाएंगे।
 
विज्ञापन

6 of 8
100 rupee
इसके एवज में तीर्थयात्रियों से करीब सौ रुपये की रसीद भी काटी जाएगी। सिक्के बनाने का कार्य भारत सरकार की एजेंसी एमएमटीसी (मेटल्स मिनरल ट्रेडिंग कॉरपोरेशन) को सौंपा गया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दूसरे चरण में तीर्थयात्रियों को सोने के सिक्के भी उपलब्ध कराएगी।
 
विज्ञापन

7 of 8
भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ की तीर्थयात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री चांदी के सिक्कों को प्रसाद के रुप में वर्षों तक अपने पास सहेज कर रख सकते हैं। साथ ही इन तीर्थ धामों की निशानी के तौर पर सिक्कों को अपने सगे-संबंधियों से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों, शादी-ब्याह में दान स्वरूप भी दे सकते हैं। 
 
विज्ञापन

8 of 8
हरीश रावत - फोटो : Self
हमें बदरीनाथ धाम के भंडार में अचल संपत्ति के रुप में मौजूद चांदी से सिक्के बनाने के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिल गई है। भारत सरकार की एजेंसी एमएमटीसी को सिक्के बनाने का काम सौंपा गया है। समिति की कोशिश है कि आगामी वर्ष से ही बदरीनाथ धाम में काउंटर लगाकर तीर्थयात्रियों को सिक्के उपलब्ध कराए जाएंगे। 
- बीडी सिंह, मुख्य कार्याधिकारी, बीकेटीसी, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें