फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से इस सुविधा का मजा लेने के लिए यात्री हो जाएं तैयार, पढ़कर झूम उठेंगे

Sun, 31 Dec 2017 08:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन - फोटो : amar ujala file photo
यात्री नए साल से इस सुविधा का मजा लेने के लिए तैयार हो जाएं। झूम उठेंगे यह खुशखबरी पढ़ने के बाद।
विज्ञापन

2 of 6
train death - फोटो : amar ujala file photo
ट्रेन से ज्यादातर सफर करने वाले यात्रियों को नए साल से बड़ी राहत मिलने वाली है। साल के पहले सप्ताह में बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा मिलेगा।

 
विज्ञापन

3 of 6
रेल - फोटो : demo pic
एक साल से रेल सेवा बंद होने से परेशान यात्रियों को नए साल के पहले सप्ताह में बड़ी रेल लाइन सेवा का तोहफा मिलने जा रहा है। इसके लिए केंद्रीय संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण की तिथि तय हो गई है। संरक्षा आयुक्त अाज पीलीभीत से टनकपुर तक नवनिर्मित रेल लाइन का निरीक्षण करेंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जनवरी के पहले सप्ताह में रेल सेवा फिर शुरू हो जाएगी।

4 of 6
ट्रेन - फोटो : demo pic
पीलीभीत से टनकपुर 62 किमी लंबे मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने का काम एक साल से चल रहा है। पीलीभीत से मझोला तक बड़ी लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद रेलवे ने मझोला तक पहले ही रेल सेवा शुरू कर दी है। अब मझोला से टनकपुर के बीच 32 किमी लाइन का काम भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
train - फोटो : demo pic
सेवा शुरू करने से पहले केंद्रीय संरक्षा आयुक्त का निरीक्षण होना है। रेलवे के स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि संरक्षा आयुक्त 29 दिसंबर को मझोला और 30 दिसंबर को टनकपुर तक नवनिर्मित लाइन का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। निरीक्षण के बाद संरक्षा आयुक्त ने हरी झंडी दी तो नए साल के पहले सप्ताह में रेल सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
train - फोटो : demo pic
स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी के मुताबिक शुरू में पैसेंजर गाड़ियों का संचालन होगा। टनकपुर से पीलीभीत, बरेली और कासगंज तक पैसेंजर गाड़ियां संचालित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि वॉशिंग पिट का निर्माण पूर्ण होने के बाद पूर्णागिरि मेला शुरू होने तक एक्सप्रेस रेल गाड़ियों का संचालन भी शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें