पासपोर्ट बनाने के लिए परेशान हो रहे हैं तो आपकी मुश्किल आसान हो गई है। जगह जगह चक्कर काटने के बजाए अब सीधे यहां चले आएं।
विज्ञापन
2 of 8
passport
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में 30 दिसंबर को पासपोर्ट मेला आयोजित होगा। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के आवेदक मेले में पासपोर्ट बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
पासपोर्ट
पासपोर्ट कार्यालय से आवेदकों की अपाइंटमेंट सूची 27 दिसंबर की शाम चार बजे जारी की जाएगी। जिनका अपाइंटमेंट होगा उन्हीं के पासपोर्ट बनाए जाएंगे।
4 of 8
online
पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पासपोर्ट आवेदन के बाद आवेदक को क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में बुलाया जाता है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा के मुताबिक पासपोर्ट मेले के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
5 of 8
website
फीस ऑनलाइन के अलावा स्टेट बैंक आफ इंडिया के चालान से भी जमा कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदकों का अपाइंटमेंट 27 दिसंबर की शाम को कंप्यूटर प्रणाली से किया जाएगा। जिनका नाम चयनित होगा उनकी लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
6 of 8
Biometric
अपाइमेंट वाले आवेदकों को अंगुलियों के बायोमैट्रिक निशान, फोटो खिंचवाने पासपोर्ट मेले में आना होगा। अपने साथ अपाइंटमेंट स्लिप का प्रिंट आउट, सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां, दस्तावेजों की फोटो प्रतियां, फीस भुगतान की रसीद लेकर पहुंचाना होगा।
विज्ञापन
7 of 8
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक पासपोर्ट मेले के दिन तत्काल श्रेणी और ऑनलाइन होल्ड आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।